डैम में डूबकर 2 लोगों की मौत… तैरते नहीं आता था, फिर भी नहाने गया नाबालिग, उसे बचाने के दौरान युवक डूबा

        BALOD: बालोद में स्टॉप डैम में नहाने के लिए गए 2 लोगों की डूबकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नाबालिग से तैरते नहीं बनता था। जिसके चलते वह डूबने लगा। यह देखकर युवक भी उसे बचाने के लिए छलांग लगा दी। लेकिन वह गहराई में जाकर डूब गया। मामला सुरेगांव थाना क्षेत्र का है।

        टटेंगा निवासी यश कुमार मानिकपुरी(21) और अखिलेश यादव(11) रविवार दोपहर को नहाने के लिए खरखरा कसही नाले में बने स्टॉप डैम में गए थे। अखिलेश यादव नारायणपुर में रहकर पढ़ाई करता था। छुट्‌टी के चलते वह घर आया हुआ था। यश कुमार गांव में रहता था। उसने पढ़ाई लिखाई छोड़ दी थी। दोनों के पिता रोजी-मजदूरी करते हैं।

        दोनों को पानी से निकाला, मगर हो गई थी देर

        रविवार दोपहर को दोनों डैम में नहाने के लिए गए थे। उसी दौरान अखिलेश डैम में कूद गया। फिर गहराई वाले इलाके में चला गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। ये देखकर यश उसे बचाने गया था, पर दोनों डूब गए। आस-पास के लोगों ने जब दोनों को डूबते देखा, तब पानी में जाकर दोनों को बचाने की कोशिश की। दोनों को पाने से निकाल भी लिया गया था। मगर तब तक देर हो गई थी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

        इकलौते चिराग थे।

        घटना के बाद पुलिस को भी सूचना दी गई थी। शवों का पोस्टमार्टम किया गया है। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों अपने घर के इकलौते चिराग थे।



                Hot this week

                रायपुर : छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की 87वीं बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

                ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार और बहुमंजिला भवनों के...

                रायपुर : पोषण माह में ‘परवरिश के चैम्पियन’ कार्यक्रम का ऑनलाइन उन्मुखीकरण

                11,669 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, संवेदनशील परवरिश और पोषण...

                Related Articles

                Popular Categories