महिला का अपहरण फिर गैंगरेप… पति को शराब पिलाकर बेहोश किया, फिर पीड़ित को बाइक से जंगल ले जाकर किया दुष्कर्म, 3 गिरफ्तार

              BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में महिला से गैंगरेप करने वाले नाबालिग समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक महिला के पति के परिचित हैं, जो रविवार की रात मुर्गा लेकर बनवाने उसके घर गए थे। इस दौरान उन्होंने महिला के साथ ही उसके पति को शराब पिलाया और फिर पीड़ित को बाइक में अगवा कर जंगल की तरफ ले जाकर दुष्कर्म किया। पूरा मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है।

              टीआई एसआर साहू ने बताया कि तखतपुर से करीब 15 किलोमीटर दूर गांव में रहने वाली 34 वर्षीय महिला अपने पति के साथ रहती हैं। महिला का पति रोजी-मजदूरी करता है। ग्राम गुनसरी निवासी रामकुमार बांदे पिता धनलाल बांदे (27), कॉलेज स्टूडेंट जितेंद्र कुमार मोहले पिता फूलचंद मोहले उम्र (26) और एक 17 साल का नाबालिग उसके पति के परिचित के रिश्तेदार हैं।

              बदमाश युवकों ने महिला को अगवा कर ले गए जंगल, फिर किया गैंगरेप।

              बदमाश युवकों ने महिला को अगवा कर ले गए जंगल, फिर किया गैंगरेप।

              मुर्गा बनवाने के बहाने गए और पति को पिलाई शराब
              रामकुमार और नाबालिग अपने रिश्तेदार के यहां बछड़ा खरीदने के लिए गए थे। इसी दौरान दोनों मुर्गा लेकर महिला के घर पहुंच गए। उन्होंने पीड़ित को मुर्गा बनाने के लिए बोला। फिर शराब की बोतल खरीद कर ले आए और महिला के पति को इतनी शराब पिलाई की वह बदहवास होकर सो गया।

              महिला को बाइक से ले गए जंगल और किया रेप
              इसके बाद रामकुमार और नाबालिग मिलकर महिला को रात में बाइक में बैठाकर कोटा क्षेत्र के जंगल की तरफ ले गए और उसके साथ रेप किया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज स्टूडेंट जितेंद्र कुमार को भी बुला लिया और उसने भी महिला के साथ रेप किया। वारदात के बाद आरोपियों ने महिला को ग्राम गुनसरी के मोड़ पर लाकर छोड़ दिया।

              कॉलेज में स्टूडेंट है आरोपी जितेंद्र मोहले।

              कॉलेज में स्टूडेंट है आरोपी जितेंद्र मोहले।

              घर पहुंचने पर महिला ने पति को बताई आपबीती
              उनके चंगुल से छूटने के बाद महिला किसी तरह अपने घर पहुंची और अपने पति को आपबीती बताई। फिर दोनों पति-पत्नी शिकायत लेकर थाना पहुंचे। गैंगरेप का मामला सामने आने पर हरकत में आई पुलिस ने आरोपियों की जानकारी जुटाई और केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। कुछ ही देर में पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया है।

              शिकायत के बाद पुलिस ने तलाशी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

              शिकायत के बाद पुलिस ने तलाशी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

              तीन साल पहले पति की मौत, हाल ही में हुई दूसरी शादी
              पुलिस ने बताया कि महिला मूलत: कोटा क्षेत्र की रहने वाली है। महिला की शादी कोनी क्षेत्र में हुई थी और उसका चार साल का बेटा भी है। तीन साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। तब से वह मायके में रहने लगी थी। करीब एक माह पहले ही महिला ने चूड़ी पहन कर दूसरे युवक से शादी रचाई थी और उसके साथ ससुराल में रह रही थी।


                              Hot this week

                              रायपुर : 9 टन यूरिया जब्त, एक दुकान पर 21 दिन का प्रतिबंध

                              रायपुर (BCC NEWS 24): रायगढ़ जिले के पुसौर क्षेत्र...

                              रायपुर : हिरमी शराब दुकान प्रकरण में प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक निलंबित

                              रायपुर (BCC NEWS 24): बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की हिरमी कम्पोजिट...

                              Related Articles

                              Popular Categories