कोरोना पॉजिटिव महिला अस्पताल से फरार… अपना सामान भी नहीं ले गई साथ, कांकेर जिला अस्पताल लाने की हो रही थी तैयारी

              कांकेर: जिले के भानुप्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सोमवार को कोरोना पॉजिटिव महिला फरार हो गई। महिला को बुखार आने पर अस्पताल में भर्ती किया गया था। जैसे ही महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, वो आनन-फानन में अपना सामान छोड़कर अस्पताल से चली गई।

              जानकारी के अनुसार, महिला कोयलीबेड़ा विकासखंड के ग्राम पोरोडी की रहने वाली है। बताया जा रहा है यहां दो दिन पहले बुखार होने पर उसे भर्ती किया गया था। 15 अप्रैल की शाम को जांच के बाद उसे एडमिट किया गया था और उसके सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए भेजे गए थे। इसके बाद सोमवार को जब उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई और उसे इस बात की जानकारी हुई, तो वो बिना किसी को कुछ बताए अस्पताल से कहीं चली गई। अपना सामान भी उसने अस्पताल में ही छोड़ दिया है।

              कोरोना पॉजिटिव महिला ने अपना सामान भी अस्पताल में ही छोड़ दिया है।

              कोरोना पॉजिटिव महिला ने अपना सामान भी अस्पताल में ही छोड़ दिया है।

              बीएमओ डॉ अखिलेश ध्रुव ने बताया कि पोरोडी की महिला महेश्वरी को बुखार आने पर यहां भर्ती किया गया था। कोरोना पॉजिटिव आने पर उसे 108 एंबुलेंस से कांकेर जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, इस बीच महिला बिना बताए अस्पताल से गायब हो गई है।

              बुखार की शिकायत होने पर महिला को 15 अप्रैल की शाम अस्पताल में एडमिट किया गया था।

              बुखार की शिकायत होने पर महिला को 15 अप्रैल की शाम अस्पताल में एडमिट किया गया था।

              कोरोना का कहर जारी, सोमवार को एक मरीज की मौत

              जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है। कांकेर ब्लॉक में सोमवार को एक 59 वर्षीय ग्रामीण की कोरोना से मौत हो गई, जबकि जिले में 27 नए मामले सामने आए हैं। जिले में अब कुल 104 कोरोना एक्टिव केस हो चुके हैं। वहीं जिला प्रशासन ने कोरोना के लगातार बढ़ते मामले को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया है और सभी ब्लॉक में कोरोना की तेज होती रफ्तार को देखते हुए तैयारी पूरी रखने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : रिंग रोड-2 पर बने रहे तीन फ्लाई-ओवर्स के काम में आएगी तेजी

                              लोक निर्माण विभाग के सचिव ने कार्यों का निरीक्षण...

                              रायपुर : जनजातीय गांवों तक पहुंचेगी योजनाओं की सुविधा

                              18 से 25 मई तक चलेगा “जन भागीदारी–सबसे दूर,...

                              Related Articles

                              Popular Categories