दोस्ती, प्यार और 10 साल तक शारीरिक संबंध बनाया… वादा किया था-शादी करूंगा, बाद में मुकरा; रेप के आरोप में गिरफ्तार

        रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शादी का वादा कर 10 साल से ज्यादा तक युवती से शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने दोस्ती का बाद लड़की से बड़े-बड़े वादे किए थे। मगर बाद में शादी से मुकर गया है। जिसके बाद पीड़िता ने मामले में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने रेप के आरोप में आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

        इस मामले में पी़ड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उर्दना डीपापारा का रहने वाला अविनाश पन्ना से उसकी मुलाकात साल 2012 में हुई थी। अविनाश उसकी क्लासमेट का भाई थी। पीड़िता ने बताया कि उस दौरान वह नाबालिग थी। क्लासमेट के जन्मदिन के दौरान ही उसकी मुलाकात अविनाश से हुई थी।

        बताया गया कि मुलाकात के बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई। इस बीच लड़के ने लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। फिर वादा किया मैं तुमसे शादी करूंगा। इस बात की जानकारी जब पीड़िता की सहेली को लगी। तब उसने भी कहा कि मैं घर में बात कर लूंगी। तुम दोनों की शादी हो जाएगी।

        आरोपी भी शादी की बात कहकर लड़की से बार-बार शारीरिक संबंध बनाता था। मगर कुछ दिन पहले उसने शादी से इनकार कर दिया। इस पर युवती ने उसे काफी समझाया, लेकिन युवक नहीं माना। इसके बाद युवती ने मामले की शिकायत पुलिस से कर दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories