Friday, February 13, 2026

              कोरबा: 20 अप्रैल को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर…

              कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट गुरूवार 20 अप्रैल को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20 अप्रैल गुरूवार को वार्ड क्र. 04 इंदिरानगर दुर्गा पण्डाल, वार्ड क्र. 16 पीपरपारा आंगनबाड़ी केन्द्र के पास, वार्ड क्र. 27 रामनगर सामुदायिक भवन के पास, वार्ड क्र. 40 आजादनगर एन.के.एच. हास्पिटल के पास, वार्ड क्र. 45 राजीवनगर सामुदायिक भवन के पास, वार्ड क्र. 47 डबरीपारा तालाब के पास, वार्ड क्र. 58 इमलीछापर आंगनबाड़ी के पास, वार्ड क्र. 65 बांकी 04 नं. दफाई सामुदायिक भवन बांकी 02 नं. बस्ती के सामने कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories