मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 अप्रैल को अंबिकापुर में सर्व यादव समाज के स्वाभिमान सम्मेलन में होंगे शामिल…

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 20 अप्रैल, गुरूवार को सरगुजा दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12.40 बजे राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1.55 बजे अंबिकापुर के पी.जी. कॉलेज ग्राउण्ड हेलीपेड पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल दोपहर 2.25 बजे अंबिकापुर में ट्रांजिट हॉस्टल भवन का लोकार्पण करेंगे और दोपहर 2.40 बजे कलाकेंद्र मैदान, अंबिकापुर में आयोजित सरगुजा संभाग के सर्व यादव समाज के स्वाभिमान सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके पश्चात् वे दोपहर 3.45 बजे अंबिकापुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर शाम 5 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड, रायपुर लौट आएंगे।


                              Hot this week

                              रायपुर : सुशासन तिहार 2026 : कुदरगढ़ में अंतिम शिविर संपन्न

                              ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारीरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              Related Articles

                              Popular Categories