Friday, February 13, 2026

              कोरबा: 21 अप्रैल को 8 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर…

              कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट शुक्रवार 21 अप्रैल को विभिन्न 08 वार्डा में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 21 अप्रैल शुक्रवार को वार्ड क्र. 08 गौमाता चौक दुर्गा पण्डाल के पास, वार्ड क्र. 12 धनुहारपारा गदेली पारा उपरपारा स्कूल, वार्ड क्र. 16 हटरी के पास मितानिन घर के पास, वार्ड क्र. 20 कांशीनगर मंदिर के पास, वार्ड क्र. 32 रिसदी सतनाम नगर जयस्तंभ चौक, वार्ड क्र. 46 पावरसिटी गेट के पास स्कूल के सामने, वार्ड क्र. 52 गोलाई चौक पार्षद घर के पास, वार्ड क्र. 58 कुचैना मोड़ मितानिन घर के पास, वार्ड क्र. 66 गजरा मितानिन घर के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डा में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकों को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


                              Hot this week

                              रायपुर : 9000 फीट की ऊंचाई पर राजिम कुंभ कल्प का प्रचार

                              रायपुर (BCC NEWS 24): पर्वतारोहण एवं ट्रैकिंग के क्षेत्र...

                              Related Articles

                              Popular Categories