रायपुर के राशन दुकान और रेस्टोरेंट में छापा… मिली शराब की बोतलें, चल रहा था अवैध धंधा, पुलिस ने किया 3 लोगों को गिरफ्तार

              RAIPUR: राजधानी रायपुर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अवैध देशी शराब के साथ पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 2 आरोपी राशन दुकान की आड़ में शराब बेचने का कारोबार कर रहे थे,जबकि एक आरोपी रेस्टोरेंट के अंदर देशी शराब बेच रहा था। पुलिस इन दोनों मामलों में गिरफ्तारी कर आगे की जांच कर रही है।

              पहले मामले में अभनपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि गातापार गांव के एक राशन की दुकान में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। जिसके बाद उसे रंगे हाथ पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया और मौका मिलते ही रेड मार दिया। जिसमें दुकान के मालिक कैलाश और भंवरलाल घृतलहरे को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से दर्जनों देशी शराब की बॉटल बरामद हुई है।

              दूसरी कार्रवाई गोबरानयापारा थाने की पुलिस ने की है। जिसमें दुलना गांव के किरण रेस्टोरेंट के मालिक अजय सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी रेस्टोरेंट की आड़ में अवैध रूप से शराब बेचा करता था। पुलिस को इस संबंध में सूचना मिलते ही रेस्टोरेंट की जांच कर शराब को जब्त कर लिया गया है।


                              Hot this week

                              KORBA : मंत्री लखन लाल देवांगन के नेतृत्व में कोरबा में भव्य तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन

                              राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा नगरीय क्षेत्र, एकता-अखंडता और...

                              KORBA : स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता पर स्वास्थ्य मंत्री ने दिए निर्देश

                              स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल की अध्यक्षता...

                              Related Articles

                              Popular Categories