PWD के रिटायर्ड इंजीनियर के घर से चोरी… महाकाल दर्शन के लिए गया था परिवार, चोरों ने कैश समेत 9 लाख का माल किया पार

              RAIPUR: रायपुर में सूने मकानों से चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बार चोरों ने PWD के रिटायर्ड इंजीनियर के घर को अपना निशाना बनाया है। घटना के वक्त पूरा परिवार महाकाल के दर्शन करने उज्जैन गया हुआ था। तभी चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल कबीर नगर थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

              जानकारी के मुताबिक, कबीर नगर फेस 2 में स्थित महेश साहू के मकान में चोरी हुई है। इनका पूरा परिवार 15 अप्रैल को घर में ताला लगा कर उज्जैन गया हुआ था। परिवार के लोग 20 अप्रैल की शाम 5 बजे के करीब वापस अपने घर लौटे। तब उन्होंने देखा कि घर के बाहर की चैनल गेट का ताला टूटा हुआ था और चैनल गेट को मोड़ दिया गया था। इसके अलावा घर के अंदर घुसने के लिए 4 दरवाजों के 8 तालों को चोरों ने तोड़ दिया था। चोरों ने अंदर आलमारी में रखे डेढ लाख कैश, जेवर समेत 9 लाख का माल पार दिया है।

              चैनल गेट को तोड़कर उसे मोड़ दिया गया है।

              चैनल गेट को तोड़कर उसे मोड़ दिया गया है।

              जून में है बेटी की शादी

              महेश ने घर की बेटी की शादी अगले महीने होनी है। जिसके लिए उन्होंने हाल ही में ज्वेलरी और गहनों की शॉपिंग की थी। चोरों ने इन शादी के गहनों को भी चोरी कर लिया है। इसके अलावा सोने का मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, झुमका, बाली, लॉकेट, सोने का सिक्का, चैन समेत चांदी के जेवरात, मूर्ति और भी अन्य सामान चोरी हुए है। वहीं चोरों ने इस वारदात को अंजाम देने के बाद घर में गंदगी फैला दी। वॉश बेसिन में पान और गुटखा खाकर थूक दिया। इसके अलावा वॉशरूम के फर्श पर शौच कर दिया है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories