मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ‘अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस’ के राज्य स्तरीय समारोह में होंगे शामिल…

        • कृषि विश्वविद्यालय द्वारा उत्पादित ‘‘इंदिरा बीज’’ की लॉन्चिंग करेंगे
        • नवनिर्मित कृषक सभागार एवं क्लस्टर क्लास रूम का लोकार्पण करेंगे
        • किसानों को उन्नत बीज, पौध सामग्री एवं कृषि यंत्रों का वितरण भी करेंगे

        रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कल 22 अप्रैल को अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस कार्यक्रम की शुरूआत इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के प्रक्षेत्र में बीज पूजा एवं माटी पूजन के साथ करेंगे। बीजों की पूजा के उपरान्त वे खेतों में ट्रेक्टर अथवा हल चलाकर इन बीजों की बुआई करेंगे।

        मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में 11.37 करोड़ रूपये की लागत से नवनिर्मित कृषक सभागार का लोकार्पण करेंगे तथा इसके साथ ही महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कैम्प कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री कृषि महाविद्यालय परिसर में 8.96 करोड़ रूपये की लागत से नवनिर्मित क्लस्टर क्लास रूम का लोकापर्ण भी करेंगे।

        मुख्यमंत्री कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस समारोह में श्री बघेल कृषि विश्वविद्यालय द्वारा उत्पादित उन्नत किस्मों के उच्च गुणवत्तायुक्त एवं प्रमाणीकृत बीजों की ‘‘इंदिरा बीज’’ ब्रान्ड नेम से लॉन्चिंग करेंगे। वे इस अवसर पर आयोजित वृहद कृषक सम्मेलन में कृषकों को उन्नत बीज, पौध सामग्री एवं कृषि यंत्रों तथा उपकरणों सहित अन्य आदान सामग्री का वितरण भी करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल इस अवसर पर आयोजित एक वृहद कृषक सम्मेलन को संबोधित भी करेंगे।



                Hot this week

                रायपुर : राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर जनकपुर महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

                आयुर्वेद, मानसिक स्वास्थ्य, योग एवं स्वस्थ दिनचर्या पर विशेषज्ञों...

                रायपुर : सुरक्षित मातृत्व के लिए सूरजपुर में 1,180 गर्भवती महिलाओं की जांच

                प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में 123 उच्च जोखिम वाली...

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान : रक्तदान से मानव सेवा की मिसाल बनीं केसरी साहू

                ‘सेवा मेरा योगदान’ से जुड़ी अम्बागढ़ चौकी की केसरी,...

                रायपुर : गैर-संचारी रोगों की रोकथाम के लिए मैदानी अमले को मिला प्रशिक्षण

                एनपी-एनसीडी के प्रभावी संचालन पर संभाग स्तर पर कार्यशालाएं;...

                रायपुर : स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत 49.66 करोड़ के 50 कार्यों को मंजूरी

                राज्य स्तरीय तकनीकी समिति ने 42 आकांक्षी शौचालयों सहित...

                Related Articles

                Popular Categories