बिलासपुर में TI ने महिला को बेरहमी से पीटा… फरार पति और देवर को छिपाने का आरोप लगाया, पुलिस ने पिटाई से इनकार किया

              BILASPUR: बिलासपुर में TI पर महिला की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगा है। पीड़ित के मुताबिक पुलिस उसे तीन दिन से हिरासत में रखकर पिटाई करती रही। पुलिस का आरोप है महिला जेल से पैरोल पर छूटकर बाहर आए अपने पति और देवर के संपर्क में थी। इसलिए उसे पूछताछ के लिए लाया गया था। दोनों आरोपी हत्या के आरोप में फरार थे जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया इसलिए महिला ऐसे झूठा आरोप लगा रही है।

              ग्राम कोनी निवासी अमरीका बाई सोमवार को शिकायत लेकर SP ऑफिस पहुंची थी। उसने बताया कि उसका पति मुकेश कांत हत्या का सजायाफ्ता कैदी है। वह जेल से पैरोल में छूटकर बाहर आया फिर फरार हो गया वहीं, देवर भी जेल से पैरोल में आया और फरार हो गया। दोनों की पुलिस तलाश कर रही थी। आरोप है कि पुलिस तीन दिन पहले गांव आई थी। इस दौरान क्राइम ब्रांच की टीम उसे पकड़कर ले गई और तीन दिन तक उसे मस्तूरी थाने में रखा गया और बेरहमी से पिटाई की गई।

              मारपीट से महिला के पैर, हाथ सहित अन्य जगहों पर चोट के निशान हैं। महिला का आरोप है कि टीआई प्रकाश कांत ने उसके साथ मारपीट की है। महिला ने जांच कर मारपीट करने वाले टीआई के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

              पिटाई से महिला के पैर में आई चोटें।

              पिटाई से महिला के पैर में आई चोटें।

              महिला को आई अंदरूनी चोट

              महिला ने बताया कि साइबर प्रभारी शकुंतला और मस्तूरी टीआई की पिटाई से उसे अंदरूनी चोंटे आई है। जिस समय पुलिस उसे पकड़कर ले गई, तब महिला के साथ उसकी 12 महीने की बेटी भी थी। महिला ने इस मामले की मानव अधिकार आयोग से भी शिकायत करने की बात कही है।

              2011 में चाचा का किया था कत्ल

              महिला अमरीका बाई के पति मुकेश कांत और देवर लोकेश कांत ने साल 2011 में पारिवारिक विवाद के चलते अपने चाचा की हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों को हत्या के केस में गिरफ्तार किया। साल 2019 में मुकेश कांत जेल से पैरोल पर बाहर आया था। इसके बाद वह फरार हो गया। वहीं, महिला का देवर लोकेश कांत कोरोना काल के दौरान पैरोल पर छूटा था। इसके बाद वह भी घर से फरार हो गया। दोनों के फरार होने पर पुलिस ने केस दर्ज किया और उनकी तलाश कर रही थी।

              पुलिस के खिलाफ मानव अधिकार आयोग से होगी शिकायत।

              पुलिस के खिलाफ मानव अधिकार आयोग से होगी शिकायत।

              एसपी ने नहीं सुनी शिकायत, मीडिया से भी बात करने किया इनकार

              महिला सोमवार को एसपी ऑफिस पहुंची, तब एसपी संतोष सिंह ने महिला की शिकायत नहीं सुनी। साथ ही उसे कह दिया कि उसने अपने फरार पति व देवर को पनाह देकर रखी थी। आरोपी को संरक्षण देने के आरोप में उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इधर, एसपी संतोष सिंह ने मीडिया से भी इस बारे में बात करने से मना कर दिया।

              TI बोले- पति व देवर हुए गिरफ्तार इसलिए झूठा आरोप लगा रही महिला

              इधर, थाना प्रभारी प्रकांश कांत का कहना है कि महिला के देवर को पुलिस ने एक सप्ताह पहले चकरभाठा क्षेत्र के कनेरी से गिरफ्तार किया था। इस दौरान साइबर सेल के माध्यम से पता चला कि महिला अपने पति के संपर्क में है। लिहाजा, उससे पूछताछ कर जानकारी ली गई और रायपुर के तिल्दा के दबिश देकर उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया। पति और देवर के गिरफ्तारी के बाद महिला अब झूठा आरोप लगा रही है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories