दो बाइक में आमने-सामने टक्कर, 2 लोगों की मौत… चाचा-भतीजा शादी का कार्ड बांटने जा रहे थे, रास्ते में हादसा; 3 की हालत गंभीर

        जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में 2 बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें 2 लोगों की मौत और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा नवागढ़ थाना क्षेत्र में हुआ है।

        जानकारी के मुताबिक, भडेसर निवासी राजकुमार यादव(चाचा)(40) अपने भतीजे महावीर यादव(25) को लेकर बुधवार को शादी का कार्ड बांटने के लिए नवागढ़ की ओर निकला था। दोनों अभी महंत गांव के पास पहुंचे थे। तभी सामने से आ रही बाइक से इनकी टक्कर हो गई।

        घायलों को शरीर के कई हिस्से में काफी चोट लगी है। जिसके चलते उनकी हालत गंभीर है।

        घायलों को शरीर के कई हिस्से में काफी चोट लगी है। जिसके चलते उनकी हालत गंभीर है।

        टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दूसरी बाइक में सवार महिला जल बाई कार्ष (75) और महावीर यादव की मौत हो गई है। जबकि दोनों गाड़ी में सवार 3 अन्य घायल हुए हैं। घटना के बाद आस-पास के लोगो ने तुरंत घायलों को अस्पताल भेजा। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

        घटना में एक घायल को बिलासपुर रेफर किया गया है।

        घटना में एक घायल को बिलासपुर रेफर किया गया है।

        बताया जा रहा है कि दूसरी गाड़ी में जो बुजुर्ग महिला थी। उसके साथ 2 और युवक थे। ये सभी सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से जांजगीर अपने रिश्तेदार के यहां जन्मदिन मनाने जा रहे थे। मगर रास्ते में यह हादसा हो गया है।

        हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

        हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

        इन घायलों का उपचार जारी

        1-मनीष कार्ष (22)

        2-योगेंद्र कार्ष ( 24)

        3-राजकुमार यादव(

        उधर, घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories