कोरबा: अटल आवास का छज्जा गिरा… आसपास के मकानों को कराया गया खाली, जर्जर घरों में रह रहे लोग, लेकिन नगर निगम लापरवाह

              कोरबा: जिले के पंप हाउस में अटल आवास का छज्जा गिर गया। गनीमत ये रही कि इससे कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि हादसे के बाद आसपास के मकानों को खाली कराया गया है। कोरबा में पिछले एक हफ्ते से लगातार आंधी-तूफान के साथ बारिश हो रही है। कई इलाकों में ओले भी गिरे हैं, जिससे किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।

              इसी बीच पंप हाउस ब्लॉक 15 के वार्ड क्रमांक- 14 में अटल आवास का छज्जा गिर गया। तेज आवास सुनकर आसपास के लोग डर गए। वे मौके पर पहुंचे, तो देखा कि जर्जर छज्जा गिर चुका है। स्थानीय लोगों ने कहा कि अटल आवास में कई समस्याएं हैं। अधिकतर मकान जर्जर हैं, जो कभी भी गिर सकते हैं और कोई बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम इसे लेकर लापरवाह बना हुआ है।

              अधिकतर अटल आवास जर्जर।

              अधिकतर अटल आवास जर्जर।

              बता दें कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को पक्के मकान देने के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में अटल आवास बनाए थे और लोगों को इसका आवंटन किया गया था। नगर निगम के विभिन्न वार्डों में हजारों की संख्या में लोग इस योजना से लाभान्वित हुए, जहां पर उनके परिवार निवासरत हैं।

              छज्जा गिरने से बाल-बाल बचे लोग।

              छज्जा गिरने से बाल-बाल बचे लोग।

              मकान मालिक दीपक साहू ने बताया कि अटल आवास काफी जर्जर हो चुका है, लेकिन मजबूरी में उन्हें रहना पड़ रहा है। अचानक रात में भरभराकर इसका बड़ा हिस्सा गिर गया। छज्जा गिरने की जानकारी मिलने पर नगर निगम में मुख्य विपक्षी दल नेता प्रतिपक्ष हित आनंद अग्रवाल, ट्रांसपोर्ट नगर वार्ड की पार्षद रितु चौरसिया और पंप हाउस के पूर्व पार्षद दादू यादव यहां पहुंचे।

              दीवारों में पड़ी दरारें।

              दीवारों में पड़ी दरारें।

              भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी है कि पंप हाउस के साथ-साथ दूसरे क्षेत्रों के अटल आवासों की जर्जर स्थिति को देखते हुए 15 मई से सुधार संबंधी काम शुरू कराया जाना चाहिए। ऐसा नहीं होने पर लोगों का साथ लेकर बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : पक्का आवास मिलने से जीवन में आई खुशहाली

                              रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री आवास योजना छत्तीसगढ़ राज्य...

                              रायपुर : कुसुम की खेती के प्रति बालोद जिले के किसानों में बढ़ा रूझान

                              रकबा शून्य से बढ़कर हुआ 157 हेक्टेयर रायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : ‘मोर गांव मोर पानी महाभियान’ से जन-जन जुड़ा

                              दुर्ग बना जल संरक्षण का मॉडल रायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा से गांव-शहर की दूरी हुई कम

                              दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में पहुंच रही बस, सफर हुआ...

                              Related Articles

                              Popular Categories