झगड़ा करने से मना किया तो युवक ने मारा चाकू… मारपीट में दोनों हुए घायल; एक का हाथ कटा तो दूसरे के पीठ में लंबा चीरा लगा

          भिलाई: छत्तीसगढ़ के भिलाई में दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ है। इसमें एक युवक का हाथ कटा तो दूसरे के पीठ में लंबा चीरा लगा। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। सुपेला पुलिस ने दोनों के खिलाफ काउंटर अपराध दर्ज किया है।

          पीठ पर चोट चोट के निशान।

          पीठ पर चोट चोट के निशान।

          सुपेला पुलिस के मुताबिक भिलाई 3 निवासी तौफिक खान (22 साल) का झगड़े में हाथ कटा है। उसमें तीन टांके लगाए गए हैं। वहीं नेहरू नगर बॉम्बे आवास निवासी खिलेश सोनी की पीठ में चाकू से लंबा चीरा मारा गया है। उसको भी कई टांके लगे हैं। यदि समय पर पुलिस वहां नहीं पहुंचती तो दोनों पक्ष एक दूसरे की जान लेने पर उतारू थs। सुपेला पुलिस ने तौफिक की शिकायत पर खिलेश सोनी और उसकी पत्नी लक्ष्मी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

          उसने शिकायत में बताया कि वो मंगलवार रात अपनी बहन रानी कुरैशी के सगाई कार्यक्रम में शामिल होने नेहरू नगर बाम्बे आवास गया था। उसी दौरान वो अपनी मौसी वहिदा बेगम के घर आया तो देखा कि पड़ोस में रहने वाले खिलेश सोनी व उसकी पत्नी लक्ष्मी वाद विवाद कर गाली गलौज कर रहे है। मैंने उन्हें मना किया तो उन लोगों ने गाली गलौज करते हुए लोहे के पाइप व लात घूंसों से मारपीट किया। इससे उसके सिर व हाथ में चोट आई है।

          चाकू से युवक का काट दिया हांथ

          चाकू से युवक का काट दिया हांथ

          खिलेश सोनी को आई गंभीर चोट
          वहीं खिलेश सोनी ने बॉबी, राजू और तौफिक के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। उनसे बताया कि वो पेंटिंग का काम करता था। रात के समय घर के पास खड़ा था। उसी दौरान बॉबी, राजू और तौफिक धारदार हथियार लेकर आए और उसके घर में घुसकर मारपीट किए। इसमें उसके हाथ के अंगूठे में चोट आने के साथ ही पीठ में गहरी चोट लगी है।



                    Hot this week

                    रायपुर : हेमाबंद में पशु क्रूरता मामले में प्रशासन की सख्ती

                    आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तारशासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गयापंचायत सचिव...

                    रायपुर : जल जीवन मिशन से बदली कटंगी की तस्वीर

                    100 किलोलीटर जलागार और पाइपलाइन नेटवर्क से 436 परिवारों...

                    रायपुर : कालोनाइजर एक्ट के उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, दो कॉलोनाइजरों को नोटिस

                    ईडब्ल्यूएस भूमि उपलब्ध नहीं कराने और मूलभूत सुविधाओं का...

                    Related Articles

                    Popular Categories