जंगल में मिला कॉलेज छात्रा का कंकाल… 30 मार्च से थी लापता, घटनास्थल से बैग, सैंडल, चूड़ियां, मोबाइल बरामद; एडमिट कार्ड से हुई पहचान

          बालोद: जिले के पर्रेगुड़ा गांव स्थित भोला पठार के जंगल में एक युवती का कंकाल मिला है। आसपास बाल और चूड़ी मिलने से ये अनुमान लगाया जा रहा है कि ये लड़की का है। पास ही मोबाइल भी पड़ा मिला है। बुधवार सुबह भोला पठार पर कुछ ग्रामीणों ने इसे देखा।

          लोगों ने तुरंत सिटी कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। मामले की गंभीरता को समझकर तुरंत मौके पर पुलिस पहुंची और घटनास्थल की जांच की। मौके से कंकाल बरामद कर लिया गया, जिसके हाथ की हड्डियों में चूड़ी फंसी हुई मिली। सैंडल और बैग भी मिले हैं। इसके अलावा पास में ही चूहे मारने वाली दवाई भी मिली है।

          घटनास्थल पर युवती का बैग भी मिला है, जिसके अंदर से एडमिट कार्ड बरामद हुआ।

          घटनास्थल पर युवती का बैग भी मिला है, जिसके अंदर से एडमिट कार्ड बरामद हुआ।

          पुलिस ने जब बैग की जांच की, तो उसके अंदर से एडमिट कार्ड बरामद हुआ है। जो गुरूर के मां बहादुर कलारिन कॉलेज का है और उस पर स्टूडेंट का नाम कविता (22 वर्ष), पिता का नाम मिश्रीलाल और मां का नाम रेवती बाई लिखा हुआ है। परिचय पत्र के मुताबिक, छात्रा बीए सेकेंड ईयर में पढ़ती थी। इधर कंकाल मिलने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई और वहां भारी संख्या में ग्रामीण जुटे हुए हैं।

          घटनास्थल पर युवती की सैंडल भी मिली है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

          घटनास्थल पर युवती की सैंडल भी मिली है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

          एडमिट कार्ड से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने गुरूर थाना पुलिस से संपर्क किया, जहां पता चला कि 30 मार्च को इस युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। युवती बोड़रा गांव निवासी थी। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल से बरामद कंकाल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है, ताकि वो युवती का है या नहीं, मौत हुए कितना समय हो गया है और वजह क्या है, ये बातें पता चल सके।

          बैग से मिले एडमिट कार्ड में छात्रा का नाम कविता लिखा है, जो मां बहादुर कलारिन कॉलेज में पढ़ती थी।

          बैग से मिले एडमिट कार्ड में छात्रा का नाम कविता लिखा है, जो मां बहादुर कलारिन कॉलेज में पढ़ती थी।

          कंकाल का कराया जाएगा DNA टेस्ट

          माता-पिता का सैंपल लेकर डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा, ताकि पता चल सके कि मृत युवती कविता ही है या नहीं। फिलहाल पुलिस ने युवती के माता-पिता से संपर्क किया है। उनसे पूछताछ की तैयारी की जा रही है। पुलिस मृत युवती के कॉलेज जाकर वहां प्रबंधन और उसके दोस्तों से भी पूछताछ की तैयारी में है, ताकि पता चल सके कि आखिरी बार उसे किसके साथ देखा गया था। घटना से पहले युवती की मनोदशा क्या थी।

          हड्डियों को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया, डीएनए भी कराया जाएगा।

          हड्डियों को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया, डीएनए भी कराया जाएगा।

          तेंदू के पेड़ पर लटका हुआ था यह नरकंकाल

          पुलिस फिलहाल आत्महत्या और हत्या समेत सभी एंगल से जांच में जुटी है। पुलिस ने सैंडल, बैग और बाल को भी जांच के लिए भिजवा दिया है। बता दें कि युवती का शव तेंदू के पेड़ पर लटका हुआ था, जिसे पुलिस ने उतारा और जांच के लिए भिजवाया। इसलिए पुलिस आत्महत्या के एंगल को भी ध्यान में रख रही है।

          नरकंकाल मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

          नरकंकाल मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

          इधर ग्रामीणों का कहना है कि अकेली लड़की इस जंगल तक कैसे आई होगी, क्योंकि कंकाल के पास न तो साइकिल या स्कूटी मिला है और न तो यहां तक आने के लिए कोई सीधी सवारी मिलती है। लोगों ने आशंका जताई कि वो किसी के साथ ही आई होगी। इसलिए मामला हत्या का भी हो सकता है। वहीं पुलिस का कहना है कि युवती ने फांसी भी लगाई, वहीं चूहे मारने की दवा भी मिली है। ये भी जांच का विषय है कि क्या युवती ने चूहे मारने की दवा का सेवन किया या फिर सीधे फांसी लगाई। उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजहों का खुलासा हो सकेगा।



                    Hot this week

                    KORBA : दर्री जोन के 05 वार्डो को मिली 01 करोड़ 25 लाख रू. के नये विकास कार्यो की सौगात

                    उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर संजूदेवी राजपूत ने...

                    रायपुर : शशिकांत द्विवेदी को मिला राज्य मंत्री का दर्जा

                    रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन...

                    रायपुर : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बालिका गृह की बेटियों के साथ सुनी ‘मन की बात’

                    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों ने बेटियों को दिया...

                    Related Articles

                    Popular Categories