कोरबा: विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत 4 से 7 मई तक रहेंगे जिले के प्रवास पर…

        • श्री महंत विभिन्न स्थानों पर निजी कार्यक्रम में होंगे शामिल

        कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत 4 मई गुरुवार को कोरबा जिले के प्रवास पर रहेंगे।  निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ महंत 4 मई को सवेरे 11 बजे सारागांव से प्रस्थान कर दोपहर 12ः30 बजे कोरबा पहुंचेंगे एवं स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम के पश्चात डॉ. महंत 05 मई को दोपहर 2 बजे कोरबा से करतला ब्लॉक के पठियापाली मड़वारानी के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 3 बजे पठियापाली से सक्ति जिले के ग्राम रगजा के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 8ः30 बजे सक्ति जिले से कोरबा आएंगे। 06 मई को शाम 04 बजे जांजगीर चाम्पा जिले के ग्राम बनारी के लिए प्रस्थान करेंगे। श्री महंत का रात्रि 10 बजे कोरबा आगमन होगा। 07 मई सबेरे 10 बजे कोरबा से गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।



                Hot this week

                रायपुर : रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग

                पुराने कागजी रिकॉर्ड होंगे डिजिटल, RDA की हर संपत्ति...

                रायपुर : बैटरी चलित ट्राइसाइकिल ने दिनेश की राह की आसान

                दिनेश को अब काम पर आने-जाने के लिए नहीं...

                रायपुर : खेल और खिलाडिय़ों की तरक्की के लिए छत्तीसगढ़ सरकार प्रतिबद्ध – अरुण साव

                उप मुख्यमंत्री ने खिलाडि़यों और युवाओं से किया संवादरायपुर...

                Related Articles

                Popular Categories