Saturday, February 14, 2026

              कोरबा: कलेक्टर ने निगम के नियमितीकरण के 742 प्रकरणों को दी स्वीकृति, आज 193 प्रकरण स्वीकृत किए गए…

              • दीपका एवं कटघोरा नगरीय निकायों के भी 04 प्रकरणों का हुआ नियमितीकरण
              • अनियमित विकास के नियमितीकरण की शासन की योजना का लाभ उठाने कलेक्टर ने की लोगों से अपील
              • जिला नियमितीकरण प्राधिकार समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न

              कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आज जिला नियमितीकरण प्राधिकार की पांचवी बैठक में नगर निगम केारबा के नियमितीकरण के 193 प्रकरणों को स्वीकृत प्रदान की, इनमें से नियमों के तहत 71 प्रकरण निःशुल्क एवं 122 प्रकरण शास्ति अधिरोपित कर स्वीकृत प्रदान की गई, जबकि इसके पूर्व की बैठकों में निगम के 549 प्रकरणों का नियमितीकरण किया गया है। इसी प्रकार आज दीपका एवं कटघोरा नगर पालिकाओं के 04 प्रकरणों पर नियमितीकरण की स्वीकृति प्रदान की गई।

              जिला कार्यालय स्थित कलेक्टर कक्ष में आज कलेक्टर एवं जिला नियमितीकरण प्राधिकारी श्री संजीव कुमार झा की अध्यक्षता में नियमितीकरण प्राधिकार समिति की पांचवी बैठक आयोजित की गई, उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री उदय किरण, निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय, उप संचालक नगर तथा ग्राम निवेश व समिति के सचिव श्री के.एस.कंवर आदि के साथ अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान समिति द्वारा नगर पालिक निगम कोरबा के 193 प्रकरणों को आज स्वीकृति प्रदान की गई, जबकि इसके पूर्व की बैठकों में निगम के 549 प्रकरणों का नियमितीकरण किया गया था। इस प्रकार नगर पालिक निगम कोरबा के नियमितीकरण के 742 प्रकरणों को अब तक स्वीकृत प्रदान की जा चुकी है, जिनमें से 661 आवासीय एवं 81 गैर आवासीय प्रकरण शामिल हैं, इन सभी 742 प्रकरणों में शास्ति के रूप में 05 करोड़ 98 लाख 19 हजार 934 रूपये अधिरोपित की गई है। बैठकों के दौरान नगर पालिका परिषद दीपका के 03 एवं नगर पालिका परिषद कटघोरा के 01 प्रकरणांे पर नियमितीकरण की स्वीकृति प्रदान की गई।

              नियमितीकरण का लाभ लेने कलेक्टर ने की अपील – कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि शासन द्वारा अनियमित विकास व निर्माण के नियमितीकरण का विकल्प लोगों के हित में प्रदान किया गया है, अतः शासन की इस योजना का एवं दिए गए विकल्प का लाभ उठाएं तथा किए गए अनियमित निर्माण व विकास का नियमितीकरण कराएं, इस हेतु अपने आवेदन निर्धारित कार्यालयों व निकायों में जमा कराएं।

              कलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न जिला नियमितीकरण प्राधिकार समिति की बैठक में उपपुलिस अधीक्षक यातायात श्री शिवचरण सिंह परिहार, निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय, उप संचालक नगर तथा ग्राम निवेश एवं समिति के सचिव श्री के.एस.कंवर के साथ ही निगम के भवन अधिकारी अखिलेश शुक्ला, नगर पालिका परिषद दीपका व कटघोरा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं उनके अभियंतागण, निगम के सहायक अभियंता विवेक रिछारिया, अजय शुक्ला आदि के साथ अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


                              Hot this week

                              BIG NEWS: बांग्लादेश में देशी बम बनाने के दौरान धमाका; 2 की मौत, 3 घायल

                              ढाका: बांग्लादेश के चापाइनवाबगंज जिले में शनिवार सुबह करीब...

                              Related Articles

                              Popular Categories