2 चोर गिरोह का पर्दाफाश… 5 महिला सदस्य गिरफ्तार, माल भी जब्त, CCTV फुटेज में चोरी करती हुई आई थीं नजर

        बलौदाबाजार: जिले की सिटी कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग चोर गिरोह की 5 महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाएं शहर में घूम-घूमकर चोरी की घटना को अंजाम देती थीं। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिलाओं को पकड़ने में सबसे बड़ा योगदान सर्विलांस सिस्टम का रहा।

        पुलिस ने बताया कि शहर में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही थीं। इन्हें रोकने के लिए SSP दीपक कुमार झा, ASP सचिन्द्र चौबे, SDOP सुभाष दास के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश चौहान के नेतृत्व में टीम बनाई गई। आरोपियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जिसमें 5 महिलाओं का पता चला। इनमें से 3 महिलाएं अलग चोर गिरोह और 2 महिलाएं अलग चोर गिरोह की सदस्य हैं। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिलाओं के पास से 6 हजार रुपए की बैटरी और लोहे का सामान बरामद किया गया है।

        चोर गिरोह की 3 महिला सदस्य पुलिस की गिरफ्त में।

        चोर गिरोह की 3 महिला सदस्य पुलिस की गिरफ्त में।

        पुलिस ने बताया कि चोरी की एक घटना 26 मार्च को हुई थी। 3 महिलाओं ने यहां खड़े वाहन से बैटरी, पाना, प्लायर चोरी कर ली थी। वाहन ड्राइवर से अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। CCTV फुटेज की जांच करने पर 3 महिलाएं चोरी करती हुई दिखाई दीं। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से चोरी का माल बरामद कर लिया गया है। आरोपी महिलाओं का नाम बबीता भारती (50 वर्ष), अमसैया भारती (35 वर्ष) और नंदनी भारती (26 वर्ष) है। तीनों महिलाएं भैसापसरा बलौदाबाजार की रहने वाली हैं। तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

        वहीं चोरी की दूसरी घटना 26 अप्रैल को हुई थी। सिटी कोतवाली क्षेत्र में 2 महिलाओं ने लोहे की खिड़कियों की चोरी कर ली थी। भवन मालिक नई खिड़कियां लगा रहा था, इसलिए पुरानी खिड़कियों को निकालकर बाउंड्रीवाल के अंदर रख दिया गया था। मजदूर शाम 7 बजे काम बंद करके चले गए। तब आरोपी महिलाओं ने खिड़कियों की चोरी कर ली थी। खिड़कियों की कीमत 6 हजार रुपए थी। CCTV फुटेज की जांच करने पर 2 महिलाएं चोरी करती हुई दिखाई दीं, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों रूपा भारती (21 वर्ष) और सुखवंतीन भारती (30 वर्ष) ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

        आरोपी महिलाओं के पास से चोरी का माल जब्त कर लिया गया है। दोनों महिलाएं भैसापसरा सब्जी मार्केट बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली की रहने वाली हैं। दोनों आरोपी महिलाओं को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।



                Hot this week

                रायपुर : बाढ़ के बीच जिला प्रशासन बना जीवनरक्षक, एयरलिफ्ट से सुरक्षित लाए गए 6 कर्मचारी

                इन्द्रावती पार माड़ क्षेत्र में फंसे थे पटवारी-सर्वेयर दल...

                रायपुर : मुनगे से पोषण की बेहतरीन पहल : ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने

                छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान का किया उल्लेखपोषक...

                रायपुर : सीधी और सच्ची बात साहस के साथ रखें युवा, नई सोच को दें नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

                मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ नेक्स्ट यूथ कॉन्क्लेव में हुए शामिल, विभिन्न...

                रायपुर : विश्व पर्यटन दिवस पर ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट प्लेस-2026’ का आयोजन

                छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की...

                Related Articles

                Popular Categories