आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, 21 घायल… तेंदुपत्ता तोड़ते समय आए चपेट में, 5 की हालत गंभीर

          BIJAPUR: बीजापुर में आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत हो गई है। वहीं 21 लोग घायल हुए हैं। जिनमें 5 की हालत गंभीर बनी हुई है। ये सभी तेंदुपत्ता तोड़ने के लिए गए हुए थे। उसी दौरान अचानक हुई बारिश के बाद बिजली गिरी और ये सभी चपेट में आ गए।

          जानकारी के मुताबिक, पोलमपल्ली के कलारपारा का रहने वाला बाडसे देव अपने कुछ और साथियों के साथ रविवार रात पोलमपल्ली के जंगलों में तेंदुपत्ता तोड़ने गया था। रात को अचानक से यहां आंधी तूफान के बाद बारिश होने लगी। जिसके बाद यह हादसा हुआ है।

          हादसे में बाडसे देव की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं 16 घायलों को आस-पास के लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया था। यहां से 5 की हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। इस संबंध में तहसीलदार मोहनलाल साहू ने जानकारी दी है।



                    Hot this week

                    रायपुर : महिलाओं की तरक्की विष्णु सुशासन में पक्की

                    रक्षाबंधन से पहले खाते में पहुंची सहायता राशि, सीमा...

                    रायपुर : विशेष लेख : विष्णु देव की सरकार में महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान

                    महतारी वंदन से आरभ हुआ सफ़र- ड्रोन दीदी, ई-रिक्शा...

                    रायपुर : बहनों की खुशहाली का उपहार, ‘विष्णु भैया’ की सरकार

                    रक्षाबंधन से पहले 31वीं किश्त मिलने से चंचल पात्रे...

                    Related Articles

                    Popular Categories