छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार थमी, पॉजिटिविटी दर घटकर 2.83 प्रतिशत हुई…

          • पिछले एक हफ्ते में 2226 मरीज हुए कोरोना से स्वस्थ
             
            रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने से अब पॉजिटिविटी दर घटकर 2.83 प्रतिशत हो गई है। एक सप्ताह पहले 1 मई को यह दर 5.2 प्रतिशत थी। विगत 8 मई को प्रदेश भर में हुए कुल 3465 सैंपलों की जांच में 98 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। राज्य में पिछले एक सप्ताह में 2226 मरीज कोविड-19 से स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में अभी इसके सक्रिय मरीजों की संख्या 790 है। मुंगेली और कोंडागांव जिले में अभी कोरोना संक्रमित एक भी व्यक्ति नहीं है।

          प्रदेश में 1 मई की स्थिति में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 2239 थी जो अब घटकर 8 मई की स्थिति में 790 हो गई है। इस दौरान राज्य में 2226 मरीज कोरोनामुक्त हुए हैं। इनमें से 2195 मरीज होम आइसोलेशन में उपचाररत रहकर स्वस्थ हुए हैं। वहीं 31 मरीज अस्पताल में इलाज के बाद स्वस्थ हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण के लक्षण वाले लोगों को तत्काल कोरोना जांच कराने की अपील की है।



                    Hot this week

                    KORBA : दर्री जोन के 05 वार्डो को मिली 01 करोड़ 25 लाख रू. के नये विकास कार्यो की सौगात

                    उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर संजूदेवी राजपूत ने...

                    रायपुर : चूल्हा-चौका तक सीमित जिंदगी से आत्मनिर्भरता की उड़ान

                    कभी घर की चारदीवारी तक सीमित थीं लक्ष्मनिया दीदी,...

                    रायपुर : शशिकांत द्विवेदी को मिला राज्य मंत्री का दर्जा

                    रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन...

                    ​रायपुर : लक्ष्य हासिल करने के लिए जुनून जगाएं और मेहनत करें – राज्यपाल रमेन डेका

                    चाम्पा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित सभाकक्ष का...

                    Related Articles

                    Popular Categories