मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस की दी बधाई…

        रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 11 मई राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर वैज्ञानिकों सहित सभी नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस वैज्ञानिकों के द्वारा देश के लिए किये गए अतुल्य योगदान की याद दिलाता है। हमारे वैज्ञानिकों के रचनात्मक कार्यों के परिणामस्वरूप कई सकारात्मक बदलाव और नवाचार हम देख रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि वैज्ञानिकों ने देश के विकास, सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने के लिए कई उल्लेखनीय काम किए हैं। उन्होंने भारत को प्रौद्योगिकी विकास और दक्षता में ऊंचाईयों तक पहुंचाने के लिए वैज्ञानिकों के प्रति आभार जताया है।



                Hot this week

                रायपुर : पक्के घर ने पार्वती के परिवार को दिया सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन

                कच्चे मकान की परेशानियों से मिली मुक्ति, प्रधानमंत्री आवास...

                Related Articles

                Popular Categories