कोरबा: ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आयोजन हेतु बैठक 15 मई को….

              कोरबा (BCC NEWS 24): संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग छ.ग. के निर्देशानुसार विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी माह मई-जून 2023 में 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग, कोरबा द्वारा किया जाना है। ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर विभाग का महत्वपूर्ण आयोजन है। उक्त प्रशिक्षण शिविर से खिलाड़ी खेल विधाओं की बारिकियों से अवगत होंगे, जो उनके खेल कौशल दक्षता बढ़ाने में सहायक होगी। जिले में और बेहतर खेल का वातावरण बनेगा।

              अपर कलेक्टर कोरबा की अध्यक्षता में दिनांक 15.05.2023 को प्रातः 11.00 बजे कलेक्टोरेट सभा कक्ष में बैठक आयोजित किया गया है। खेल अधिकारी ने जिले के ओलम्पिक एसोसियेशन के अध्यक्ष, सचिव एवं जिले में संचालित समस्त खेल संघों के पदाधिकारी, व्यायाम शिक्षकों एवं क्रीडा प्रभारियों तथा वरिष्ठ खिलाड़ियों से उक्त बैठक में उपस्थित होने की अपील की है।


                              Hot this week

                              रायपुर : पंडरवाही में बहने लगी विकास की धारा

                              जल जीवन मिशन ने घर-घर पहुंचा नल से जलरायपुर...

                              रायपुर : अब ‘सेवा-सेतु केंद्र’ से मिलेंगी 442 डिजिटल सेवाएं

                              लोक सेवा केंद्रों का हुआ उन्नयन, मिलने वाली सुविधाओं...

                              रायपुर : जेसीबी समेत नौ वाहन जब्त

                              खनिजों के अवैध खनन एवं परिवहन का मामलारायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories