मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस की दी शुभकामनाएं….

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 12 मई अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर समर्पण और सेवाभाव की प्रतिमूर्ति सभी नर्सों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि स्वास्थ्य सेवा में नर्सों का हमेशा से महत्वपूर्ण स्थान रहा है। चिकित्सक को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है। हमारी नर्स बहनें भी देवी स्वरूप होती हैं, जो निःस्वार्थ भाव से मानवता की सच्ची सेवा कर दूसरों के जीवन को खुशियों से भर देती हैं। श्री बघेल ने कोरोना संकट काल में नर्स बहनों द्वारा दिन-रात मरीजों की सेवा और कर्तव्य परायणता की सराहना करते हुए कहा कि निर्भीक योद्धा के रूप में आप सबने जिस हिम्मत और हौसले के साथ मानवता की सेवा की है, वह काबिले तरीफ है।


                              Hot this week

                              रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा, कोटा बना नगर पालिका

                              नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा राजपत्र में अधिसूचना का प्रकाशनरायपुर...

                              रायपुर : गन्ना किसानों को जून में ही शत-प्रतिशत भुगतान

                              देश में सबसे तेज भुगतान कर भोरमदेव शक्कर कारखाने...

                              रायपुर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोकभवन में किया गया योगाभ्यास

                              रायपुर (BCC NEWS 24): अंतर्राराष्ट्रीय योग दिवस केे अवसर...

                              रायपुर : बांस के ट्री गार्ड निर्माण से आत्मनिर्भर बनेंगी दीदियां

                              53 महिलाओं को मिला विशेष प्रशिक्षण, बढ़ेगी आय और...

                              Related Articles

                              Popular Categories