बहन, उसके बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर 25 लाख की चोरी… कारोबारी के घर बर्थडे पार्टी के बाद हुई थी घटना; नाबालिग समेत 3 अरेस्ट

              RAIPUR: रायपुर में एक शातिर चोर ने अपनी बहन और उसके बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर करीब 25 लाख रुपए की चोरी कर ली। नाबालिग ने कारोबारी के घर से गहने और कैश पार कर दिए थे। इसके बाद उसने अपनी बहन और उसके प्रेमी को भी अपने साथ शामिल कर लिया। मगर चोरी की इस घटना के बाद पूरा मामला थाने तक पहुंच गया। जिसके बाद पुलिस ने तीनों को अरेस्ट किया है। मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है।

              जगन्नाथ मंदिर के सामने प्रांजल डागा अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी ई-रिक्शा की डीलरशिप का काम है। उन्होंने पुलिस को बताया था कि 15 मई को उनकी पत्नी का जन्मदिन था। जिसके चलते वे और उनके परिवार के लोगों ने देर रात करीब 1 बजे तक पार्टी की थी। पार्टी करने के बाद सब सो गए थे।

              पुलिस ने शुक्रवार को पूरे मामले का खुलासा किया है।

              पुलिस ने शुक्रवार को पूरे मामले का खुलासा किया है।

              सोकर उठे, तब पता चला सब गायब है

              बताया गया कि अगले दिन जब उनकी पत्नी सोकर उठी, तब उसने देखा कि दूसरे कमरे के अलमारी से रखे एक लाख 10 हजार रुपए कैश और लाखों रुपए के गहने पार हो गए थे। इस पर उसने अपने पति को जानकारी दी थी। फिर मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी। शिकायत में यह भी बताया गया था कि चोरों ने 65 लाख का माल पार किया है।

              शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में पता चला कि जिस दिन यह घटना हुई। उस दिन परिवार के लोग दरवाजों में ताला लगाना ही भूल गए थे। पुलिस को संदेह हुआ कि चोर पीछे के दरवाजे से अंदर घुसे होंगे। इसके बाद में पुलिस ने मामले में जांच और तेज की। फिर पुलिस को चोरी के पैटर्न देखकर एक नाबालिग चोर पर शक हुआ।

              आदतन चोर का उसकी बहन और उसके प्रेमी ने साथ दिया।

              आदतन चोर का उसकी बहन और उसके प्रेमी ने साथ दिया।

              पीछे से घुसा चोर

              पुलिस ने शक के आधार पर ही एक आदतन चोर को पकड़ा। जिससे पूछताछ की गई। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि कारोबारी के घर के पीछे टिन शेड लगा हुआ है। मैं उसी के सहारे अंदर घुसा। इसके बाद मैंने चोरी की थी।

              आरोपी ने बताया कि चोरी के गहने और पैसे को मैंने अपनी बड़ी बहन निधि मानिकपुरी को दे दिया था। मगर उसने इस पैसे और गहने को उसके प्रेमी गौतम बघेल को दे दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर इन दोनों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों से करीब 24 लाख के गहने और एक लाख बरामद किए हैं। इसके अलावा इन्हीं आरोपियों ने दूसरी जगह से भी ऐसी ही घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस ने उन मामले में भी करीब 3 लाख का माल जब्त किया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : सुशासन तिहार 2026 : खूंटीटोली शिविर में 102 आवेदनों का मौके पर निराकरण

                              जिला स्तरीय शिविर में 566 आवेदन प्राप्त, शेष मामलों...

                              Related Articles

                              Popular Categories