नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार… शादी का वादा करके बनाया संबंध, फिर कर दिया इंकार

          भिलाई: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक 20 साल के युवक ने पहले तो नाबालिग लड़की को झूठे प्यार में फंसाया फिर शादी का प्रलोभन देकर उसका शारीरिक शोषण किया। कई बार संबंध बनाने के बाद जब लड़की ने शादी के लिए दबाव बनाया तो लड़के ने उसे भगा दिया। इसके बाद लड़की ने पुलगांव थाने के जेवरा सिरसा चौकी में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

          जेवरा सिरसा चौकी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम वेद प्रकाश निषाद है। वो सिरसा खुर्द का रहने वाला है। 16 वर्षीय लड़की ने रिपोर्ट में बताया कि वो स्कूली छात्रा है। वेद प्रकाश ने स्कूल जाने के दौरान उससे मेलजोल बढ़ाया। इसके बाद दोनों में बातें होने लगी। धीरे-धीरे जब वो लड़के प्यार करने लगी तो उसने उसे प्रपोज किया और अपने साथ सुनसान जगह ले गया। लड़की ने गलत काम के लिए मना किया तो वेद प्रकाश ने उससे शादी करके का वादा किया। इसके बाद से लगातार उसने कई बार उसके साथ संबंध बनाए। जब लड़की को लगा कि वो उसका फायदा उठा रहा है तो उसने उससे शादी करने के लिए दबाव बनाया। इसके बाद वेद प्रकाश उससे दूर दूर रहने लगा। लड़की ने जब उससे कारण पूछा तो उसने शादी न करने की बात कही। इसके बाद मजबूर होकर उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

          आरोपी था भागने की फिराक में पुलिस ने किया गिरफ्तार
          जेवरा सिरसा पुलिस ने बताया कि आरोपी वेद प्रकाश भागने की फिराक में था। उससे पहले ही पुलिस ने घेराबंदी करके उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।



                    Hot this week

                    रायपुर : विशेष लेख : विष्णु देव की सरकार में महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान

                    महतारी वंदन से आरभ हुआ सफ़र- ड्रोन दीदी, ई-रिक्शा...

                    Related Articles

                    Popular Categories