CG में भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत… 2 बाइक में आमने-सामने जबरदस्त टक्कर, तीनों की मौके पर ही चली गई जान

        धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। यहां दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसके चलते तीनों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। हादसा नगरी थाना क्षेत्र में हुआ है।

        जानकारी के मुताबिक, सेमरा निवासी भीषम नेताम और रेखराज मरकाम बाइक में सवार होकर किसी काम से धमतरी जा रहे रहे थे। वे अभी धमतरी-सिहावा मार्ग पर घोटगांव गौठान के पास पहुंचे थे। उसी दौरान यह हादसा हो गया है।

        सड़क पर खून ही खून बिखरा था। युवकों के सिर से खाफी खून बह गया था।

        सड़क पर खून ही खून बिखरा था। युवकों के सिर से खाफी खून बह गया था।

        विपरीत दिशा से आ रहा था दूसरे बाइक वाला युवक

        बताया जा रहा है कि मुकुंदपुर निवासी कोशल सोनवानी बाइक में सवार होकर विपरीत दिशा से आ रहा था। जिसके चलते दोनों बाइक में टक्कर हो गई और यह हादसा हो गया है। घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे थे। मगर तीनों की जान जा चुकी थी।

        हादसे के बाद सड़क किनारे पड़ी थी दोनों बाइक।

        हादसे के बाद सड़क किनारे पड़ी थी दोनों बाइक।

        यह हादसा सुबह 5 से 6 बजे के बीच हुआ है। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories