कोरबा: पिकनिक स्पॉट पर युवकों में जमकर मारपीट…. DJ लेकर हसदेव नदी में नहाने पहुंचे थे सैकड़ों युवक, इन्हीं में से दो गुट भिड़े

              KORBA: कोरबा के एक पिकनिक स्पॉट पर युवकों के 2 गुट आपस में भिड़ गए। जिसके बाद नदी के अंदर ही जमकर लात-घूंसे, बेल्ट चले हैं। यहां पर डीजे में हजारों लड़के नाच रहे थे। जिसके बाद विवाद हो गया। इस मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।

              एक साथ हजारों लोड डांस कर रहे थे। डीजे भी बज रहा था।

              एक साथ हजारों लोड डांस कर रहे थे। डीजे भी बज रहा था।

              असल में भीषण गर्मी के चलते छुरी गांव के पास स्थित झोरा घाट पर इन दिनों बड़ी संख्या में लोग नहाने पहुंच रहे हैं। रविवार को यहां रोज की अपेक्षा ज्यादा भीड़ होती है। इस वजह से इस रविवार को भी काफी भीड़ थी। लोगों के मनोरंजन के लिए डीजे भी लगाया गया था। सभी नदी में नहाने के साथ-साथ नाच भी रहे थे।

              पानी के अंदर ही एक दूसरों को जमकर मारा।

              पानी के अंदर ही एक दूसरों को जमकर मारा।

              बताया जा रहा है कि नाचने के दौरान ही लड़कों के 2 गुटों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे को जमकर मारा। कुछ लड़कों ने इसका वीडियो भी बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलेड कर दिया है। जो काफी वायरल हो रहा है।

              हसदेव नदी में छुट्‌टी के दिन गर्मी से बचने नहाने के लिए पहुंचे थे लोग।

              हसदेव नदी में छुट्‌टी के दिन गर्मी से बचने नहाने के लिए पहुंचे थे लोग।

              उधर, इस मामले की अब तक पुलिस से शिकायत भी नहीं की गई है। फिलहाल ये भी पता नहीं चल सका है कि युवक कौन हैं और के रहने वाले हैं और उनके बीच किस बात को लेकर झगड़ा हुआ था।


                              Hot this week

                              रायपुर : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने महक नरवासे को वर्चुअल कॉल पर दी बधाई

                              भारतीय महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम की उपकप्तान बनने पर...

                              Related Articles

                              Popular Categories