मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का लाभ लेकर सरिता यादव ने खोला जनरल एवं किराना दुकान….

            उत्तर बस्तर कांकेर: राज्य शासन द्वारा प्रदेश में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत फुटकर व्यवसाय शुरू करने वाले युवक-युवतियों को ऋण प्रदान किया जाता है। इस योजना के अंतर्गत युवाओं को स्वयं का व्यवसाय करने के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कार्यालय के माध्यम से 02 लाख रूपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है, जिसकी मदद से पात्र हितग्राही अपनी रूचि व पसंद का व्यवसाय शुरू कर सकता है।

            इस योजना का लाभ लेकर तहसील भानुप्रतापपुर के बाजारपारा वार्ड नम्बर 02 निवासी श्रीमती सरिता यादव ने एक छोटा सा जनरल एवं किराना दुकान खोला है, जिससे उन्हें अच्छी आमदनी भी प्राप्त हो रही है। उन्होंने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह छोटा सा व्यवसाय करने का सोच रही थी। किंतु पैसों के अभाव के कारण व्यवसाय प्रारंभ नहीं हो पा रहा था। इसी दौरान सरिता यादव को समाचार पत्र के विज्ञापन के माध्यम से पता लगा कि जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र से इकाई स्थापना हेतु शिक्षित बेरोजगारों को ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कांकेर से संपर्क कर अधिकारियों के द्वारा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की और तुरंत कार्यालय में योजनांतर्गत आवेदन प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत वर्ष 2022-23 में बैंक आफ बड़ौदा शाखा भानुप्रतापपुर से 02 लाख रूपये का ऋण लेकर किराना एवं जनरल स्टोर्स का कार्य प्रारंभ किया। उन्होंने बताया कि आज मेरा व्यवसाय सफलतापूर्वक चल रहा है और उससे होने वाली आमदनी से घर का खर्चा एवं अपने पति की आर्थिक सहायता भी कर रही हॅू, जिससे हमारी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस योजना का लाभ लेकर युवा गांव में ही अपना रोजगार प्रारंभ कर रहे हैं।


                          Hot this week

                          रायपुर : गौ सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

                          वित्त मंत्री चौधरी ने रायगढ़ में नवनिर्मित गौ चिकित्सालय...

                          Related Articles

                          Popular Categories