हाईवा ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत…. पहिए के नीचे आ गया सिर, मौके पर ही चली गई जान

        BILASPUR: बिलासपुर में एक तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है। हादसा इतना जबरदस्त था कि युवक का सिर पहिए की नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। हादसा मल्हार चौकी क्षेत्र में हुआ है।

        आस-पास के लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई थी।

        आस-पास के लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई थी।

        जांजगीर जिले के पामगढ़ ब्लॉक के धरदेही गांव का तानसेन कुर्रे बुधवार को पेडपेड़ी की ओर जा रहा था। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार हाईवे ने उसे टक्कर मार दीे। इसके बाद हाईवा सवार गाड़ी को छोड़कर मौके से भाग निकला।

        लोगों ने शव को उठाकर रोड पर रख दिया था।

        लोगों ने शव को उठाकर रोड पर रख दिया था।

        वहीं आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए थे। मगर युवक की मौत हो चुकी थी। उधर, पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई थी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों को भी सूचना दी गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories