मां और चाचा में अवैध संबंध, बेटे की हत्या…. नाबालिग ने आपत्तिजनक हालत में देखा था, इसलिए दोनों ने मिलकर मारा और कुएं में फेंकी लाश

          जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में मां ने देवर के साथ मिलकर अपने ही 15 साल की बेटे की हत्या कर दी। दोनों(भाभी-देवर) ने मिलकर पहले उसका गला दबाया। फिर हाथ-पैर बांधकर उसकी लाश कुएं में फेंक दी। मगर एक महीने बाद नाबालिग की लाश कुएं से मिल गई। जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ है। दोनों ने मिलकर ऐसा इसलिए किया, क्योंकि नाबालिग ने उन्हें आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। मामला नैला चौकी क्षेत्र का है।

          13 अप्रैल को मुड़पार निवासी द्वासा बाई(30) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका बेटा विशेष धीवर(15) गायब है। काफी पता लगाने पर भी उसका कुछ पता नहीं चला है। इस पर पुलिस ने नाबालिग के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की। महिला ने यह भी बताया था कि उसके बेटा 10वीं कक्षा में पढ़ता था।

          घर से 500 मीटर दूर मिला शव

          पुलिस इस शिकायत के आधार जांच कर रही थी। मगर नाबालिग का कुछ पता नहीं चला। इस बीच 13 मई को नाबालिग के घर से 500 मीटर दूर एक कुएं में कुछ लोगों ने लाश देखी थी। वह लाश पानी में तैर रही थी। यह देखने के बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद किया था। आस-पास के लोगों से पूछताछ की थी। द्वासा बाई से भी पूछताछ की गई थी। जिसमें उसने लाश की पहचान की थी। बताया कि यह लाश उसके बेटे की है।

          पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

          पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

          लाश की पहचान होने के बाद पुलिस ने फॉरेंसिक की मदद से पूछताछ शुरू की। जिस समय शव मिला था। उस समय लड़के हाथ-पैर रस्सी, तार से बंधा था। आरोपियों ने शव को पत्थर से भी बांध दिया था। इस वजह से पुलिस को शक था कि लड़के की हत्या की गई थी।

          घर से मिली रस्सी

          उधर, कुछ दिन बाद आई पीएम रिपोर्ट में भी हत्या की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने गांव के लोगों से फिर से पूछताछ की। नाबालिग की मां से भी पूछताछ की गई। इसी दौरान जांच में पुलिस को वह रस्सी घर से मिली। जिससे लड़के को बांधा गया था। इसके बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया। तब उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

          लाश निकालते वक्त आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।

          लाश निकालते वक्त आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।

          आरोपियों ने बताया..

          आरोपी महिला ने बताया कि उसने इस वारदात को अपने देवरऔर विशेष के चाचा राजू धीवर(35) के साथ अंजाम दिया है। महिला के इस बयान के बाद आरोपी राजू को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। दोनों ने बताया कि द्वासा बाई का पति हत्या के मामले में 2008 से जेल में बंद है। इस वजह से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था।

          आरोपियों ने बताया कि 12 अप्रैल को हम बैंक गए थे। वहां से लौट आए, तब विशेष ने कहा कि वह तालाब में नहाने के लिए जा रहा है। वो ये कहकर नहाने चला गया था। मगर कुछ सामान छूट जाने के कारण वह वापस लौट आया, वापस लौटने पर उसने हमें आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद विशेष ने कहा था कि मैं जेल जाकर पिता को तुम दोनों के बारे में सब कुछ बता दूंगा।

          ये सुनने के बाद हमने तय किया कि इस मार देना ही ठीक है। इसके बाद राजू ने विशेष को पकड़ लिया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद महिला और उसके देवर ने शव को रस्सी, तार और पत्थर से बांधकर कुएं में फेंक दिया था। आरोपियों के इस कबूलनामे के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

          देवर की नहीं हुई थी शादी

          आरोपी चाचा की शादी नहीं हुई। वह रोजी मजदूरी करता था। घर में विशेष, उसकी मां और चाचा ही रहते थे। बताया जा रहा है घटना के घर पर वक्त कोई नहीं था।



                    Hot this week

                    रायपुर : विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन

                    मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के...

                    रायपुर : रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बढ़ाया देश का मान – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

                    मलेशिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला...

                    KORBA : आज जिले की मदिरा दुकानें रहेंगी बंद

                    श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुष्क दिवस घोषितकोरबा...

                    रायपुर : मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली उच्च स्तरीय बैठक

                    प्रमुख विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी दिए आवश्यक निर्देशरायपुर...

                    Related Articles

                    Popular Categories