सड़क हादसे में गई एक युवक की जान…. दूसरे युवक की हालत गंभीर, कार से टक्कर के बाद बस ने अपनी चपेट में लिया

        जशपुर: जिले के ग्राम पतराटोली चौक के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों युवक दुलदुला के रहने वाले थे। मामला दुलदुला थाना क्षेत्र का है।

        जानकारी के मुताबिक, रिंकू सिंह और उसका साथी संकेत गुप्ता बाइक से अपने घर दुलदुला जा रहे थे, तभी राष्ट्रीय राजमार्ग- 43 पर ग्राम पतराटोली चौक के पास वे सामने से आ रही एक कार से टकरा गए। बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। कार से टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिर गए। इसी दौरान हाईवे पर बगल से गुजर रही तेज रफ्तार बस ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में रिंकू सिंह बस के पहिए के नीचे आ गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

        कार से हुई थी युवक के बाइक की टक्कर।

        कार से हुई थी युवक के बाइक की टक्कर।

        वहीं दूसरे युवक संकेत गुप्ता की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इधर घटना से नाराज ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे- 43 को जाम करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत करा लिया। मृत युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया, वहीं घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार, मोटरसाइकिल और बस को कब्जे में ले लिया है।



                Hot this week

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान के तहत जीपीएम के ग्राम पंचायत भदौरा में सेवा सेतु शिविर संपन्न

                राशनकार्ड, ई-केवाईसी और आधार सीडिंग सहित जनकल्याणकारी योजनाओं की...

                रायपुर : सेवा की कहानी : गंभीर बीमारी के उपचार में राजेंद्र प्रसाद को मिला संबल

                मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से 15 लाख रुपए...

                रायपुर : महानदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी

                सूरजगढ़ एवं परसापाली के प्रभावित ग्रामीणों को राहत शिविरों...

                Related Articles

                Popular Categories