छत्तीसगढ़ी एक्टर अनुज शर्मा भाजपा में शामिल… ओम प्रकाश माथुर ने दिलाई सदस्यता, पद्मश्री बारले, पूर्व IAS त्यागी समेत 400 लोग बने बीजेपी नेता

            रायपुर: गुरुवार का दिन छत्तीसगढ़ की सियासत में नई चर्चा लेकर आया। भारतीय जनता पार्टी में छत्तीसगढ़ी फिल्मों के कलाकार अनुज शर्मा शामिल हो गए । इनके साथ पद्मश्री राधेश्याम बारले और पूर्व IAS RPS त्यागी समेत 400 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ले ली है।

            अनुज शर्मा के साथ कुछ और कलाकारों ने सदस्यता ली है, मंच पर रमन सिंह, अरुण साव मौजूद।

            अनुज शर्मा के साथ कुछ और कलाकारों ने सदस्यता ली है, मंच पर रमन सिंह, अरुण साव मौजूद।

            मंच पर अनुज शर्मा को गले लगाते अरुण साव।

            मंच पर अनुज शर्मा को गले लगाते अरुण साव।

            रायपुर के निर्दलीय पार्षद अमर बंसल भी भाजपा में शामिल हो गए। इन सभी के साथ इंजीनियर डॉक्टर वकील और अलग-अलग कॉलेजों में पढ़ने वाले सैकड़ों छात्रों ने भी भाजपा जॉइन किया है। प्रदेश के 300 से ज्यादा मशहूर छत्तीसगढ़ी कलाकार, कृषक, समाजसेवी, व्यापारियों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

            बीजेपी में शामिल पूर्व आईएएस आरपीएस त्यागी के साथ मंच पर भाजपा के वरिष्ठ नेता।

            बीजेपी में शामिल पूर्व आईएएस आरपीएस त्यागी के साथ मंच पर भाजपा के वरिष्ठ नेता।

            भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा, कांग्रेस ने प्रदेश की दशा दिशा खराब की। हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ को बचाने का काम करेंगे। आप सभी के आने से निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी को ताकत मिलेगी और सबका फिर से मैं स्वागत करता हूं और यह देश की सबसे बड़ी पार्टी है।

            इंजीनियर, डॉक्टर, वकील और अलग-अलग कॉलेजों में पढ़ने वाले सैकड़ों छात्रों ने ली सदस्यता।

            इंजीनियर, डॉक्टर, वकील और अलग-अलग कॉलेजों में पढ़ने वाले सैकड़ों छात्रों ने ली सदस्यता।

            आज जो लोग अपनी प्रतिभा से अपने गौरव से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। पद्मश्री से नवाजे गए अनुज शर्मा, राधेश्याम बारले जो अपनी कला से प्रदेश के साथ-साथ देश में भी नाम कमाए हैं। ऐसे पद्मश्री और महान लोग सब विद्वान पार्टी में आए उनका स्वागत है।

            400 से ज्यादा लोगों बने भाजपा नेता
            पंथी नृत्य के मशहूर कलाकार पद्मश्री राधेश्याम बारले के नेतृत्व में, दुर्ग संभाग रायपुर संभाग, बिलासपुर संभाग के करीब 309 कलाकारों ने भाजपा में शामिल हुए। छत्तीसगढ़ी फिल्मों के एक्टर पद्मश्री अनुज शर्मा के साथ छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्रीज के एक दर्जन कलाकार, आधा दर्जन प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, प्रोडक्शन मैनेजर, एक दर्जन कृषकों सहित 52 लोगों ने भाजपा में शामिल हुए। साथ में छात्र, व्यापारी और अधिवक्ता भी थे।
            भाजपा शामिल होने वालों में धमतरी, कोरबा जैसे जिलों के कलेक्टर रहे, पूर्व संयुक्त सचिव, एडमिनिस्ट्रेटिव रिफॉर्म्स कमीशन के पूर्व सेक्रेटरी रिटायर्ड IAS राजपाल सिंह त्यागी भी शामिल हैं। अखिल भारतीय मरार, माली, कुशवाहा, मौर्य, सैनी महासभा छत्तीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र नायक पटेल के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग के रायपुर संभाग के 28 समाज प्रमुखों ने भी सदस्यता ली।

            रायपुर संभाग के गोंड आदिवासी समाज के प्रमुख युवा समाजसेवी विजय ध्रुव के नेतृत्व में धमतरी-सिहावा क्षेत्र के साहू समाज, निषाद समाज, सेन समाज, कुर्मी समाज और अनुसूचित जाति वर्ग के 35 युवाओं ने सदस्यता ली। रायपुर नगर निगम के निर्दलीय पार्षद अमर बंसल के नेतृत्व में 28 समाजसेवी, इनके अलावा स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य, हाईकोर्ट एडवोकेट निशांत श्रीवास्तव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सेवानिवृत्त शासकीय सेवक अभनपुर क्षेत्र के ईश्वरलाल साहू, रायपुर के अधिवक्ता त्रय दीनबंधु गौर, प्रवीण पाल व रामकृष्ण ध्रुव ने भी भाजपा की सदस्यता ली।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories