रिटायर्ड IAS आलोक शुक्ला को फिर मिला एक्सटेंशन… राज्य सरकार ने साल भर के लिए बढ़ाई संविदा अवधि

            RAIPUR: भारतीय प्रशासनिक सेवा के रिटायर्ड अधिकारी डॉ आलोक शुक्ला को फिर एक बार एक्सटेंशन मिल गया है। उनकी संविदा अवधि एक साल और बढ़ा दी गई है। इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा आदेश जारी किया गया है। इससे पहले डॉ शुक्ला को पहले तीन साल की संविदा नियुक्ति दी गई थी। 1986 बैच के IAS रहे डॉ आलोक शुक्ला को रिटायर होने के बाद 2020 में 3 साल की संविदा दी गई थी। उनकी संविदा अवधि 31 मई को खत्म हो गयी है। सरकार ने उनकी संविदा अवधि एक साल और बढ़ाने का फैसला लिया है। सीएम भूपेश बघेल की सहमति के बाद विधिवत आदेश आज जारी किया गया है।

            सरकार द्वारा जारी किया गया आदेश

            सरकार द्वारा जारी किया गया आदेश

            बता दें कि प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला स्कूल शिक्षा विभाग के साथ-साथ कौशल विकास और व्यापमं चेयरमैन की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इससे पहले आबकारी सचिव निरंजन दास को साल भर की संविदा नियुक्ति दी गई थी। इसी तरह सीएम के सचिव डीडी सिंह भी एक साल की संविदा नियुक्ति दी गई है।

            शुक्ला को मिली इन विभागों की जिम्मेदारी
            आज जारी किए गए आदेश में आलोक शुक्ला की संविदा नियुक्ति को दिनांक 1 जून 2023 से एक वर्ष के लिए नवीनीकरण किया गया है और उन्हें अस्थाई रूप से प्रमुख सचिव, संसदीय कार्य विभाग (अतिरिक्त प्रभार कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, ग्रामोद्योग विभाग, अध्यक्ष, छ.ग. माध्यमिक शिक्षा मण्डल अध्यक्ष, छ.ग. व्यावसायिक परीक्षा मण्डल और ग्रामीण औद्योगिक पार्क, सी-मार्ट और गोधन न्याय मिशन का समन्वयक) के पद पर पदस्थ किया गया है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories