कोरबा: आगामी वर्षाकाल में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से परिसम्पतियां हटाने की सूचना जारी….

              कोरबा (BCC NEWS 24): कार्यपालन अभियंता हसदेव बरॉज जल प्रबंध संभाग रामपुर, कोरबा ने जिले के सर्व साधारण एवं कार्य संबंधितों को सूचित किया है कि आगामी वर्षाकाल 2023 के दौरान आवश्यकता होने पर हसदेव बरॉज दर्री से नदी में पानी प्रवाहित किया जायेगा। इस हेतु सर्व संबंधित उक्त बांध से नीचे, हसदेव नदी के किनारे, बाढ़ क्षेत्र में स्थापित अपने चल-अचल सम्पत्ति को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर लें। इसी प्रकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में स्थापित खनिज, खदान ठेकेदार, औद्योगिक इकाईयां, संस्थानों आदि को भी सूचित किया गया है कि वे अपनी परिसम्पत्तियों को बाढ़ क्षेत्र से बाहर कर लेना सुनिश्चित करें। आकस्मिक बाढ़ से होने वाली किसी भी प्रकार की क्षति के लिए जल प्रबंध संभाग उत्तरदायी नहीं होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में आने वाले संभावित गांवो में चारपारा, खैरभवना, बलरामपुर, भलपहरी, जोगीपाली, कोहड़िया, राताखार, गेवराघाट, इमलीडुग्गु, कुदुरमाल, बरीडीह, कटबितला, मोहरा, चिचोली, झींका, ठिठोली एवं जांजगीर चांपा जिले के चॉम्पा एवं देवरी गांव शामिल हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान 2026’ का शंखनाद

                              किसान रथों के जरिए खेतों तक पहुँचेगी आधुनिक तकनीकरायपुर...

                              रायपुर : खनिज का अवैध परिवहन करते 3 हाईवा वाहन पकड़ाए

                              रायपुर (BCC NWS 24): राजनांदगांव जिले में खनिजों के...

                              रायपुर : सुशासन से साकार हुआ सपना : जयकुमारी को मिला पक्का घर

                              रायपुर (BCC NEWS 24): शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को...

                              रायपुर : कल्याणकारी योजनाओं से संवर रहा तनीषा का भविष्य

                              बास्तानार के श्रमिक किरण ठाकुर की प्रेरक कहानीरायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories