कोरबा: हाथियों को खदेड़ने खेतों में आग लगाने को मजबूर ग्रामीण… केंदई रेंज में 33 हाथियों का झुंड; फसलों और घरों को पहुंचा रहे नुकसान

              KORBA: कोरबा के कटघोरा वनमंडल में हाथियों के उत्पात से ग्रामीण इतने परेशान हो गए हैं कि वे उन्हें खदेड़ने के लिए अपने खेतों में आग लगाने को मजबूर हो गए हैं। शुक्रवार रात को भी केंदई रेंज के पचरा गांव में रहने वाले ग्रामीणों ने अपने खेत में मौजूद पलारी में आग लगा दी, ताकि हाथियों का दल उनके घर तक न पहुंच सके।

              जानकारी के मुताबिक, कटघोरा वनमंडल के केंदई रेंज में 33 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है, जिसे रोकने में वन अमला नाकाम साबित हुआ है। वन विभाग केवल अलर्ट जारी कर खानापूर्ति कर रहा है। किसानों ने केंदई रेंज के गांवों में फसलों को बर्बाद कर दिया है, जिसकी वजह से किसान खेतों में रखी पलारी में आग लगा रहे हैं, ताकि किसान इधर नहीं आएं। पचरा गांव में भी किसानों ने पलारी में आग लगा दी, जिससे वे धू-धूकर जलने लगी। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी।

              गांववालों ने बताया कि हाथियों के झुंड ने फसलों को रौंदने के अलावा घरों को भी तोड़ दिया है, जिसके कारण वे परेशान हैं। हाथियों से बचने के लिए ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर हैं। लोगों ने कहा कि हाथी के डर से उनका जंगल में जाना मुश्किल हो गया है। वन विभाग पर भी गांववालों ने आरोप लगाते हुए कहा कि कर्मचारी हाथियों को खदेड़ने में असफल साबित हुए हैं। वनकर्मी केवल मुनादी कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर लेते हैं।

              खेत में रखी पराली में गांववालों ने लगाई आग।

              खेत में रखी पराली में गांववालों ने लगाई आग।

              कोरबा वनमंडल में भी हाथियों की मौजूदगी

              कोरबा वनमंडल में हाथियों की संख्या बढ़ी है। गुरुवार को धरमजयगढ़ वनमंडल से 21 हाथियों का झुंड कुदमुरा रेंज पहुंचने से वन अमला सतर्क हो गया है। लोगों को भी अलर्ट किया गया है। पसरखेत में 42 हाथी पहले से ही घूम रहे हैं। कटघोरा के बाद अब कोरबा में भी हाथियों ने डेरा जमा लिया है। हाथियों के झुंड में उनके बच्चे भी हैं, जिसके कारण वे ज्यादा आक्रामक हैं। ग्रामीणों को ‘सजग’ के माध्यम से भी हाथियों के आने की सूचना मिल रही है। इसके तहत गांव में अलार्म ऑटोमैटिक बजने लगता है।

              हाथियों पर तीर-धनुष और कुल्हाड़ी से हमला

              16 मई को कोरबा वन परिक्षेत्र में हाथियों के झुंड पर गांववालों ने छिपकर हमला कर दिया था, इससे मानव-हाथी द्वंद्व एक बार फिर से उजागर हो गया। लोगों ने हाथियों पर तीर-धनुष और कुल्हाड़ी से भी हमला किया। इस दौरान वन अमला नदारद रहा।

              जानकारी के मुताबिक, 16 मई मंगलवार को कोरबा वन मंडल के कोरकोमा गांव के पास हाथियों का झुंड सड़क पार कर रहा था। हाथी पिछले कई दिनों से ग्रामीणों की फसलें बर्बाद कर रहे हैं, इससे उनमें गुस्सा था। हाथियों के झुंड को देखकर कुछ ग्रामीण बिजली के हाइटेंशन टावर पर चढ़ गए और कुल्हाड़ी फेंककर हाथी पर हमला करने लगे। लोगों ने तीर-धनुष से भी हाथियों पर वार किया। इस दौरान वहां लोगों की भारी भीड़ जमा है, जो शोरगुल करते हुए नजर आए।


                              Hot this week

                              रायपुर : महतारी वंदन योजना की राशि से पूरी हो रही घर की जरूरतें

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी...

                              रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने किया अचानकमार टाइगर रिजर्व का दौरा

                              जंगल सफारी का लिया आनंद, जनजातीय कला और प्राकृतिक...

                              रायपुर : राज बिहान रसोई से आत्मनिर्भर बनीं महिलाएं

                              छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का लोकप्रिय ठिकानारायपुर (BCC NEWS 24): राष्ट्रीय...

                              रायपुर : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ ग्रामीण आजीविकास मिशन बिहान से बनी लखपति दीदी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन ग्रामीण आजीविका मिशन...

                              Related Articles

                              Popular Categories