सांप के काटने से मां-बेटे की मौत, पिता की हालत गंभीर… शादी से लौटकर जमीन पर सो गए थे तीनों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

        सरगुजा: जिले के कतकालो गांव में सांप के काटने से मां-बेटे की मौत हो गई है। महिला के पति की हालत गंभीर है। इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटे के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है।

        जानकारी के मुताबिक, कतकालो गांव में गुरुवार की रात किसी के घर में शादी थी। जिसमें शामिल होने के लिए विजय मांझी (48 वर्ष) अपनी पत्नी सुमित्रा (45 वर्ष) और बेटे शहद राम (25 वर्ष) के साथ गया हुआ था। शादी में तीनों ने खाना खाया और वापस घर लौट आए। इसके बाद पति-पत्नी दोनों एक कमरे में और दूसरे कमरे में बेटा सो गया। तीनों थक कर जमीन पर ही सो गए थे। रात में तीनों को जहरीले सांप ने काट लिया।

        महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाते हुए कर्मचारी।

        महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाते हुए कर्मचारी।

        शुक्रवार सुबह महिला सुमित्रा मांझी अपने घर में मृत पाई गई। वहीं पिता विजय और बेटे शहद की हालत बहुत गंभीर थी। उनके गले में भी बहुत दर्द हो रहा था। ग्रामीणों ने पिता और बेटे को सीतापुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बेटे ने भी थोड़ी देर के बाद इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

        सीतापुर थाना पुलिस ने मां-बेटे के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंपा।

        सीतापुर थाना पुलिस ने मां-बेटे के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंपा।

        बताया जा रहा है कि, किसी को भी नहीं पता था कि उन्हें सांप ने डसा है, डॉक्टरों ने जांच के बाद इस बात की पुष्टि हुई है। पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि महिला और बेटे की मौत सांप के काटने से हुई है। वहीं पिता का इलाज कर रहे डॉक्टर ने भी बताया कि व्यक्ति को किसी जहरीले सांप ने काटा है।



                Hot this week

                रायपुर : नारकोटिक्स के वित्तीय नेटवर्क पर प्रहार के लिए प्रभावी जांच जरूरी – एडीजी अमित कुमार

                पुलिस मुख्यालय में नारकोटिक्स मामलों की फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन पर...

                रायपुर : कभी घर तक सीमित रहने वाली बसंती कश्यप अब बनीं लखपति दीदी

                रायपुर (BCC NEWS 24): बस्तर जिले के विकासखण्ड बस्तर...

                Related Articles

                Popular Categories