कोरबा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर… एक युवक की मौके पर मौत, उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल, आरोपी चालक फरार

              कोरबा: जिले के ग्राम गनियारी में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला करतला थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, ग्राम गनियारी का रहने वाला राजकुमार दिवाकर (32 वर्ष) अपने दोस्त सुभाष के साथ मोबाइल लेने के लिए सक्ती गया हुआ था। शनिवार शाम को वे दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे कि तभी ग्राम नगरदा के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उसका दोस्त सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी कार चालक घटना के मौके से फरार हो गया।

              मृत युवक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया।

              मृत युवक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया।

              सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। वहीं घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के बड़े भाई दुलार दिवाकर ने बताया कि राजकुमार की पत्नी और एक बच्चा है, उसकी शादी को सिर्फ 4 साल ही हुए थे। उन्हें शनिवार रात को भाई की सड़क हादसे में मौत की खबर मिली। उसने बताया कि रविवार को शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

              जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रविंद्र जनार्दन ने बताया कि जिला अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमॉर्टम कराया गया। मृतक के सिर और हाथ पर गंभीर चोट के निशान हैं। उन्होंने कहा कि दूसरे युवक की हालत भी गंभीर है, जिसका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामले में जांच के लिए संबंधित करतला थाने को केस डायरी भेजी जाएगी। चौकी प्रभारी ने बताया कि हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : बिहान योजना से बदली किस्मत- बकरी पालन ने उदकुंवर भानु को बनाया लखपति दीदी

                              ’सफलता से प्रभावित होकर खुद घर पहुंचे कलेक्टर, थपथपाई पीठ’रायपुर...

                              रायपुर : प्री. डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा 2026 के प्रवेश पत्र जारी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा...

                              Related Articles

                              Popular Categories