कोरबा: कुसमुंडा खदान में चोरों का आतंक…. त्रिपुरा रायफल्स के जवान पर किया हमला, सुरक्षाकर्मी के सिर और हाथ में गंभीर चोट

              कोरबा: जिले में SECL के खदान में तैनात सुरक्षाकर्मी पर शनिवार रात चोरों ने हमला कर दिया। चोरों द्वारा की गई मारपीट में त्रिपुरा रायफल्स का एक जवान घायल हो गया है। कुसमुंडा खदान में हुए इस हमले में जवान के सिर और हाथ में गंभीर चोट आई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला कुसमुंडा चौकी इलाके की है।

              जानकारी के मुताबिक, कुसमुंडा खदान में शनिवार रात त्रिपुरा रायफल्स के जवान सुरक्षा में लगे हुए थे। इसी दौरान खदान में चोरी करने के लिए कुछ चोर घुसे। उन्होंने अचानक सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर दिया। हमले में जवान उमाशंकर के हाथ और सिर पर चोट लगी है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़ित जवान ने मामले की शिकायत कुसमुंडा चौकी पुलिस से की है। घटना से सुरक्षाकर्मियों के साथ ही विभाग के कर्मचारियों में भी डर का माहौल है।

              त्रिपुरा रायफल्स के जवान उमाशंकर के सिर पर भी बदमाशों ने मारा।

              त्रिपुरा रायफल्स के जवान उमाशंकर के सिर पर भी बदमाशों ने मारा।

              बता दें कि एसईसीएल के खदानों में आसपास के इलाके में निवासरत बदमाश चोरी करने पहुंचते हैं। उसी दाैरान चोरी रोकने का प्रयास करने पर उनके द्वारा सुरक्षाकर्मियों से मारपीट की जाती है। खदानों की सुरक्षा के लिए त्रिपुरा रायफल्स के जवानों को लगाया गया है। कड़ी सुरक्षा के बावजूद कोयला चोर, कबाड़ चोर समेत अन्य आरोपियों के हौसले बुलंद हैं।

              सुरक्षाकर्मी के हाथ पर भी लगी चोट।

              सुरक्षाकर्मी के हाथ पर भी लगी चोट।

              पिछले दिनाें भी सुराकछार मैदान में आदतन बदमाश धरम सिंह ने अपने साथियों के साथ घुसकर एसईसीएल के विभागीय सुरक्षाकर्मी से मारपीट की थी। फिलहाल शनिवार को हुए हमले की जांच में पुलिस जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।


                              Hot this week

                              KORBA : सेवा सेतु केंद्र – सुशासन का सशक्त सेतु, जनसेवा का नया आयाम

                              एक ही स्थान पर मिल रहा आवश्यक मार्गदर्शन और...

                              रायपुर : पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से सरगुजा में ऊर्जा क्रांति

                              1,441 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र, बिजली...

                              Related Articles

                              Popular Categories