कोरबा: जिले में किया जाएगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन…. इच्छुक उम्मीदवारों को मिलेगा रोजगार का अवसर

              कोरबा (BCC NEWS 24): युवाओं को रोजगार प्रदान करने प्लेसमेंट कैंप (रोजगार शिविर) का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय कोरबा में 07 जून 2023 को किया जाएगा। प्लेसमेंट कैंप में कुल 06 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। युवाओं की भर्ती इंटरव्यू-प्लेसमेंट के माध्यम से की जाएगी। इन कंपनियों में द रॉयल हंटर सेक्टर -02 बाल्को नगर में गार्ड के 05 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं एवं 10वीं पास निर्धारित है। इसी प्रकार केनल बॉय (हेल्पर) के 01 पद हेतु शैक्षणिक योग्यता 5वीं पास एवं आयु सीमा 20 से 40 वर्ष तक निर्धारित की गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार रोजगार कार्यालय कोरबा में 07 जून 2023 को अनिवार्य दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : अवैध ईंट भट्ठे पर बड़ी कार्रवाई, लाखों ईंटें और लकड़ी जब्त

                              राजस्व व वन विभाग की संयुक्त कार्रवाईबिना अनुमति चल...

                              रायपुर : गंगरेल बांध के उन्नयन को मिली रफ्तार

                              65.5 करोड़ से बढ़ेगी बांध की उम्रडैम सेफ्टी पर...

                              Related Articles

                              Popular Categories