कोरबा: पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जन जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन….

              • आम जनों को पौधा एवं पॉम्पलेट वितरण कर पर्यावरण संरक्षण हेतु की गई अपील

              कोरबा (BCC NEWS 24): विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विगत दिवस क्षेत्रीय कार्यालय छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल कोरबा द्वारा मिनीमाता स्मृति उद्यान में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें आमजनों को पौधा वितरण एवं पाम्पलेट वितरण कर पर्यावरण सरंक्षण हेतु अपील की गई। इसी प्रकार  विद्युत गृह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोरबा (पूर्व) में पर्यावरण सरंक्षण के संबंध में क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा इस वर्ष की थीम सॉल्यूशन टू प्लास्टिक पॉल्युशन घोषित किया गया है। इस दौरान क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी श्री शैलेश पिस्दा द्वारा कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर कनिष्ठ वैज्ञानिक मानिक लाल चंदेल, सहायक अधीक्षक, एस.के.द्विवेदी, प्रभारी रसायनज्ञ बी.पी.मिश्रा सहित कार्यालय के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।


                              Hot this week

                              रायपुर : सरगुजा ओलम्पिक 2026 : तीन दिवसीय संभागस्तरीय आयोजन का शानदार समापन

                              भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया समापन...

                              रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): कभी बारिश की हर बूंद...

                              Related Articles

                              Popular Categories