कोरबा: बेकाबू कार ने 3 बाइक को मारी टक्कर… हादसे में 7 लोग घायल, 4 की हालत गंभीर; हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर फरार

              कोरबा: जिले के VIP रोड स्थित इंदिरा चौक के पास मंगलवार रात साढ़े 11 बजे के आसपास तेज रफ्तार कार ने एक के बाद एक 3 बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों बाइक पर सवार युवक सड़क पर नीचे जा गिरे। एक्सीडेंट में 7 लोग घायल हैं, जिनमें से 4 लोगों की हालत गंभीर है। मामला सिविल लाइन रामपुर थाना क्षेत्र का है।

              घायल युवक मनीष राठिया ने बताया कि वो और उसका साथी हरीश शादी समारोह में काम करके वापस लौट रहे थे। उसने बताया कि वे CSEB की ओर से रामपुर की ओर जा रहे थे, वहीं कार रामपुर आईटीआई की ओर से आ रही थी। इस दौरान इंदिरा चौक पथर्रीपारा से पहले तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। साथ ही 2 और बाइक जो रास्ते में थीं, उन्हें भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे उन दोनों के साथ ही 2 अन्य बाइक पर सवार युवक भी सड़क पर जा गिरे। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

              एक युवक का पैर फ्रैक्चर हो गया।

              एक युवक का पैर फ्रैक्चर हो गया।

              पुलिस ने बताया कि हादसे में 7 लोग घायल हैं। इनमें से 4 लोगों की हालत गंभीर है। घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल मनीष राठिया रामपुर सिंचाई कॉलोनी का रहने वाला है। हरीश सारथी पथरीपारा निवासी है। इन दोनों की हालत गंभीर है। वहीं भदरापारा निवासी किशन पटेल और छोटू भी गंभीर रूप से घायल हैं। इन चारों के अलावा 3 अन्य युवक भी घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

              घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी।

              घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी।

              CCTV कैमरे में घटना कैद

              पूरी घटना CCTV कैमरे में घटना कैद हो गई है। आरोपी कार ड्राइवर तीनों बाइक को टक्कर मारकर फरार हो गया। पुलिस अज्ञात कार चालक की तलाश में जुट गई है। सफेद रंग की कार की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है। कार के नंबर से उसके मालिक का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।


                              Hot this week

                              KORBA : स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता पर स्वास्थ्य मंत्री ने दिए निर्देश

                              स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल की अध्यक्षता...

                              रायपुर : तिपहिया स्कूटी से बढ़ेगी दिव्यांगजनों की आत्मनिर्भरता – अरुण साव

                              उप मुख्यमंत्री ने 11 दिव्यांगजनों को तिपहिया स्कूटी, सर्प...

                              रायपुर : CGMSC पर लगा 1 लाख का जुर्माना निरस्त

                              सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के आदेश को पलटारायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories