सवा करोड़ का गांजा जब्त… ट्रक में भूसे की बोरियों के बीच छिपा रखा था मादक पदार्थ, 2 तस्कर गिरफ्तार; ओडिशा से रायपुर देनी थी सप्लाई

              महासमुंद: छत्तीसगढ़ राज्य के सीमावर्ती राज्य ओडिशा से लगातार गांजा का परिवहन महासमुंद के रास्ते किए जा रहा है। मुखबिर से सूचना मिलने पर मंगलवार को महासमुंद पुलिस ने 2 गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ट्रक में भूसे के बीच सवा करोड़ रुपए का गांजा लेकर जा रहे थे। मामला सिंघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, सिंघोड़ा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बरगढ (ओडिशा) से गांजे की बड़ी खेप ट्रक में ओडिशा से रायपुर आ रही है। सूचना मिलने पर महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले सभी प्वाइंट पर बल तैनात कर संदिग्ध वाहनों की जांच की गई। इसी दौरान बरगढ ओडिशा की तरफ से ट्रक क्रमांक CG 04 LJ 7730 महासमुंद की ओर आता दिखाई दिया। इसे एनएच- 53 रोड ग्राम रेहटीखोल के पास घेराबंदी कर रोका गया।

              पुलिस ने सवा करोड़ के गांजे के साथ 2 तस्करों को किया गिरफ्तार।

              पुलिस ने सवा करोड़ के गांजे के साथ 2 तस्करों को किया गिरफ्तार।

              जिस ट्रक को रोका गया, उसमें 2 लोग सवार थे, जिन्होंने अपना नाम सुधीर कुमार यादव (43 वर्ष) निवासी पूर्वी दिल्ली और रामकुमार शाहशंकर (51 वर्ष) निवासी गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) बताया। संदेह के आधार पर वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें भूसे से भरी बोरियां लोड मिलीं। बोरियों को हटाकर ट्रक की चेकिंग की गई, तो इसमें गांजा मिला। कुल 20 प्लास्टिक की बोरियों में 500 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला।

              पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी ट्रक में भूसे की बोरियों के बीच गांजा छिपाकर ले जा रहे थे।

              पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी ट्रक में भूसे की बोरियों के बीच गांजा छिपाकर ले जा रहे थे।

              अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 5 क्विंटल गांजा कीमत सवा करोड़ रुपए, ट्रक कीमत 10 लाख रुपए मिलाकर कुल 1 करोड़ 35 लाख का माल जब्त किया गया। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उसे ओडिशा से लाना और रायपुर ले जाने की बात आरोपियों ने बताई है। आरोपियों के खिलाफ धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सिंघोड़ा में कार्रवाई की गई।


                              Hot this week

                              रायपुर : जल जीवन मिशन 2.0 पर छत्तीसगढ़ के सांसदों के साथ मंथन

                              छत्तीसगढ़ सदन में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री की अध्यक्षता...

                              रायपुर : डीएमएफ मद से रायगढ़ में विकास को नई गति, 13 कार्यों के लिए 10.86 करोड़ रुपये मंजूर

                              मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप और वित्त मंत्री...

                              रायपुर : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

                              कार्यपालन अभियंताओं, जेल अधीक्षकों और ठेकेदारों को बेहतर समन्वय...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ का पहला स्पोर्ट्स कॉनक्लेव 28 जुलाई को रायपुर में

                              खेल प्रशासक, विशेषज्ञ, स्पोर्ट्स साइंटिस्ट और नामचीन खिलाड़ी खेल...

                              Related Articles

                              Popular Categories