गिट्टी से भरे हाईवा का ब्रेक फेल, 1 की मौत… ट्रक, कार, और ई-रिक्शा समेत 5 गाड़ियों को मारी टक्कर, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

            बलौदाबाजार: बलौदाबाजार-भाटापारा बस स्टैंड के पास गिट्टी से भरे हाईवा का ब्रेक फेल हो गया, जिसके बाद उसने ट्रक, कार, मेटाडोर, ई-रिक्शा समेत 5 गाड़ियों को एक के बाद एक टक्कर मार दी। हादसे में एक ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई है, वहीं हाईवा चालक घनाराम सतनामी गंभीर रूप से घायल है। मामला भाटापारा थाना क्षेत्र का है।

            जानकारी के मुताबिक, भाटापारा बस स्टैंड के पास गिट्टी से भरा हाईवा ब्रेक फेल हो जाने के कारण अनियंत्रित हो गया। तेज रफ्तार से ही उसने सबसे पहले एक मेटाडोर को टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साइड से गुजर रही कार और मिनी ट्रक भी उसकी चपेट में आ गया। इसके अलावा हाईवा ने एक ई-रिक्शा को भी टक्कर मारी। हादसे में ई-रिक्शा चालक रामसाय साहू गंभीर रूप से घायल हो गया।

            हाईवा ने एक के बाद एक कई गाड़ियों को मारी टक्कर।

            हाईवा ने एक के बाद एक कई गाड़ियों को मारी टक्कर।

            गंभीर रूप से घायल ई-रिक्शा चालक को भाटापारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायपुर रेफर किया गया, लेकिन वहां ले जाते वक्त रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इधर हाईवा चालक टक्कर मारने के बाद गाड़ी में ही फंस गया था, जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत से निकाला। उसे भी भाटापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रायपुर रेफर कर दिया गया है।

            टक्कर के बाद हाईवा, मिनी ट्रक और कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त।

            टक्कर के बाद हाईवा, मिनी ट्रक और कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त।

            पुलिस ने कहा कि हाईवा चालक की हालत काफी गंभीर है, इसलिए उसका बयान नहीं लिया जा सका है। अभी ये पता नहीं चल पाया है कि हाईवा चालक कहां से कहां के लिए गिट्टी लेकर निकला था। पुलिस ने कहा कि हादसे में 4-5 लोग मामूली रूप से घायल हुए थे, जो प्राथमिक उपचार के बाद अपने-अपने घर चले गए। भाटापारा बस स्टैंड चौक काफी व्यस्त मार्गों में से एक है, यहां ट्रैफिक पुलिस थाना भी स्थापित है, लेकिन मंडी होने के कारण यहां लगातार गाड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। यहां आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं, इसलिए इसे एक्सीडेंटल पॉइंट के रूप में जानते हैं।


                          Hot this week

                          रायपुर : बैलाडिला बुल्स ने दर्ज की पहली जीत, सेमीफाइनल की आस बाकी

                          रायपुर (BCC NEWS 24): बारिश से प्रभावित राजधानी रॉयल्स...

                          कोरबा: BALCO में सस्टेनेबिलिटी माह का समापन, 2,600 से अधिक लोगों ने लिया भाग

                          बालकोनगर (BCC NEWS 24): वेदांता एल्युमिनियम मेटल लिमिटड...

                          Related Articles

                          Popular Categories