कोरबा: रोजगार दिवस में अमृत सरोवर एवं वृक्षमाला नदी तट संरक्षण महाअभियान के संबंध में ग्रामीणों को दी गई जानकारी…

            • ग्राम पंचायतों में मनाया गया रोजगार दिवस

            कोरबा (BCC NEWS 24): महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत ग्रामीणों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस मनाया गया। जिसमें ग्रामीणों को वृक्षमाला नदी तट संरक्षण महाअभियान एवं अमृत सरोवर के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा श्री विश्वदीप के द्वारा सभी सीईओ जनपद पंचायत एवं कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि मनरेगा की जागरूकता हेतु ग्राम पंचायतों में प्रत्येक माह की 07 तारीख को रोजगार दिवस आयोजित किये जाये, जिससे परिपालन में बुधवार को ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस मनाया गया।

            रोजगार दिवस में तकनीकी सहायक एवं रोजगार सहायकों ने ग्रामीणों को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत वृक्षमाला नदीतट सरंक्षण महाअभियान के जानकारी दी। इसके तहत अमृत सरोवर की मेड़ एवं नरवा के किनारे किये जाने वाले वृहद वृक्षारोपण हेतु जागरूकता गतिविधियों की जानकारी दी. रोजगार दिवस में कार्य की मांग, जॉब कार्ड उपलब्ध कराना, शिकायतों का निराकरण, 7 पंजी संधारण, जॉब कार्ड अद्यतन, निर्माण कार्यों के नागरिक सूचना पटल का निर्माण एवं उसके महत्व की जानकारी, मनरेगा की विशेषताएं ,मनरेगा के तहत किये जाने वाले जल संरक्षण एवं जल संवर्धन, जल शक्ति अभियान संबंधी कार्यों की जानकारी, आधार बेस्ड मजदूरी भुगतान, नेशनल मोबाइल मॉनीटरिंग सिस्टम आदि के विषय में बताया गया। जिले के विभिन्न विकासखंडों के ग्राम पंचायत जामपानी, चिकनीपानी, कुरूडीह, औंराकछार, अरदा, जिल्गा, लेंगा, बुढ़ियापाली, नवापारा, कोथारी, बिरतराई, तानाखार, मड़ई, कसईपाली, पुरेना, गुरसिंया, ढेलवाडीह, छुरीखुर्द, पताड़ी, रिंगनिया, खोंडरीपसान, बांझीवन, मातिन एवं तेलसरा सहित अन्य ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस मनाया गया जिसमें तकनीकी सहायक, रोजगार सहायक सहित ग्रामीण श्रमिक उपस्थित थे।  


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories