राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बिलासपुर चकरभाठा हैलीपेड में छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सेलजा एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत…..

        BILASPUR/KORBA: आज बिलासपुर चकरभाठा हैलीपेड में छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सेलजा जी एवं मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने स्वागत किया। सह प्रभारी डॉ. चंदन यादव जी, विजय जांगिड़ जी, छत्तीसगढ़ के पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम जी की उपस्थिति में कांग्रेस का संभागीय सम्मेलन आयोजित हुआ। इस अवसर पर विधायक मोहित केरकेट्टा, महापौर राजकिशोर प्रसाद, ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, शहर जिला अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान, मुकेश राठौर, कृपाराम साहू, अनुज जायसवाल, राजेन्द्र सुर्यवंशी, कुसमु द्विवेदी, प्रदीप जायसवाल, पालुराम साहू, रवि चंदेल, संतोष लांझेकर, रूप सिह संभागीय बैठक में शामिल हुए। इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की जनहितकारी योजना, कांग्रेस की नीति और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने की योजना पर चर्चा की गई।



                Hot this week

                रायपुर : छत्तीसगढ़ में विधि विरुद्ध क्रिया-कलाप मामलों की समीक्षा के लिए समीक्षा प्राधिकरण गठित

                सेवानिवृत्त न्यायाधीश गौतम चौरडिया नियुक्त किए गए समीक्षा प्राधिकरण...

                Related Articles

                Popular Categories