दुपट्‌टे से गला घोंटकर पति को मार डाला… देर रात उठकर दिया वारदात को अंजाम, घरवाले बोले- कुछ दिनों से बीमार थी महिला, झाड़फूंक कराई थी

              भिलाई: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक महिला ने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला पिछले दो तीन दिनों से बीमार थी। इसके चलते घरवालों ने तंत्र-मंत्र का भी सहारा लिया था। सुपेला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

              सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि घटना बुधवार देर रात कृष्णा नगर बजरंग चौक सुपेला भिलाई की है। उन्हें सूचना मिली थी कि वहां किसी महिला ने अपने पति की हत्या कर दी है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच में पाया कि यहां रहने वाली संगीता सोनी (39 साल) ने अपने पति दिलीप सोनी (45 साल) का गला दुपट्टे से गला घोंटकर मार दिया है।

              सुपेला पुलिस के मुताबिक महिला पिछले तीन चार दिन से बीमार थी। घर वालों का कहना है कि उसके ऊपर किसी भूत प्रेत का साया था। इसके चलते उन्होंने तांत्रिक से झाड़फूंक भी करवाया। महिला घर में अपने पति और एक बच्चे के साथ रहती थी। बुधवार देर रात जब सभी सो रहे थे तो महिला उठी और उसने दुपट्टे से फंदा बनाया। इसके बाद दिलीप सोनी का उससे गला घोंट दिया।

              मृतक का बड़ा भाई जितेंद्र सोनी।

              मृतक का बड़ा भाई जितेंद्र सोनी।

              पड़ोस में रहने वाले परिवार ने दी पुलिस को सूचना
              दिलीप सोनी अपने तीन बेटों और पत्ती के साथ रहता था। उसके बगल में ही उसका भाई भी अपने परिवार के साथ रहता है। दिलीप के बड़े भाई जितेंद्र सोनी ने बताया कि भतीजे के चिल्लाने की आवाज सुनकर वो लोग उठे। उन्होंने देखा कि दिलीप बिस्तर में मृत पड़ा है, उसके मुंह से झाग जैसा निकल रहा है। इसके बाद उन लोगों ने 112 में फोन करके पुलिस को सूचना दी और दिलीप को अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

              सुपेला अस्पताल के मरचुरी में पीएम के लिए पहुंचे परिजन।

              सुपेला अस्पताल के मरचुरी में पीएम के लिए पहुंचे परिजन।

              महिला पुलिसी के भी काबू में नहीं आ रही थी
              पुलिस वालों का कहना है कि महिला काफी अग्रेसिव थी। वो किसी के भी ऊपर हमला करने जैसी स्थिति में थी। वो इतना आवेश में थी कि किसी के काबू में नहीं आ रही थी। इसके बाद महिला पुलिस बल और घर वालों के द्वारा उसे पकड़ा गया और फिर थाने लाया गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : अबूझमाड़ के कस्तूरमेटा में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी

                              नदी-नालों के भरोसे रहने वाले 25 परिवारों के घर...

                              रायपुर : आरसीसी नाली के लिए 92 लाख रुपए मंजूर

                              रायपुर (BCC NEWS 24): नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग...

                              रायपुर : अबूझमाड़ के जंगलों में महकेगी कॉफी

                              बस्तर में कृषि-क्रांति की तैयारीओडिशा के कोरापुट में ट्रेनिंग...

                              रायपुर : सुशासन तिहार से टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति

                              42 स्वास्थ्य शिविरों में 5,890 डिजिटल एक्स-रे और 538...

                              Related Articles

                              Popular Categories