पेड़ पर फंदे से लटकती मिली प्रेमी-जोड़े की लाश… दोनों के मुंह और नाक से बह रहा था खून, हत्या कर लटकाए जाने की आशंका

              गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में प्रेमी-जोड़े की फांसी पर लटकती लाश मिली है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग था। साईं मंदिर से लगे चितवा डोंगरी के पेड़ पर दोनों लाश फंदे से लटकती पाई गई है। दोनों के मुंह से खून भी बह रहा था। इसलिए पुलिस इसे हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है।

              इस तरह युवक-युवती की लाश पेड़ से लटकती मिली है।

              इस तरह युवक-युवती की लाश पेड़ से लटकती मिली है।

              दोनों की उम्र 14 से 15 वर्ष बताई जा रही है। लाश करीब 24 घंटे पुरानी होने का अनुमान है। दोनों आमदीपारा के रहने वाले थे। वहां से गुजर रहे गांव वालों ने दोनों की लाश देखी फिर तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

              गरियाबंद कोतवाली पुलिस जांच में जुटी है। दोनों के मुंह और नाक से खून बह रहा था, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि दोनों को मार कर टांग दिया गया होगा। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। जल्द इस मामले का खुलासा होगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : नवा रायपुर को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की नई सौगात

                              वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल...

                              रायपुर : ऐतिहासिक पुरानी कचहरी बनी शिक्षा और संस्कृति का नया केंद्र

                              प्रतिदिन 1000 विद्यार्थी कर रहे अध्ययन, प्रतियोगी परीक्षाओं की...

                              Related Articles

                              Popular Categories