KORBA: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ. चंदन यादव का 11 जून को कोरबा आगमन….

              कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा का दिनांक 11 जून दिन रविवार को कोरबा आगमन हो रहा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी बनने के बाद उनका पहली बार कोरबा आगमन हो रहा है। 11 जून 2023 को दोपहर 03 बजे रायपुर से हेलीकाफ्टर से कोरबा के लिए प्रस्थान कर संध्या 04 बजे प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम पहुचेंगी जहां कांग्रेसजनों द्वारा उनका स्वागत किया जावेगा।

              संध्या 06 बजे सीएसईबी के व्हीआईपी रेस्ट हाउस में कांग्रेस पदाधिकारियों से भेंट मुलाकात करेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने जिले के समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों को संध्या 04 बजे इंदिरा स्टेडियम पहुंचने आग्रह किया है। जिला कांग्रेस के शहर अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान ने बातया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ. चंदन यादव रात्रि 09 बजे सड़क मार्ग से कोरबा पहुंचेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय ने बताया कि राजीव गांधी ऑडिटोरियम में होने वाला कांग्रेस सम्मेलन को निरस्त किया गया है।


                              Hot this week

                              KORBA : विधायक अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण

                              स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजनकोरबा...

                              KORBA : स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप, फुल ड्रेस रिहर्सल सम्पन्न

                              सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में मुख्य समारोह की प्रत्येक गतिविधि...

                              Related Articles

                              Popular Categories