पेट में फंसे चाकू के साथ अस्पताल पहुंचा युवक… जूनियर डॉक्टर बोली- निकालेंगे तो बहुत खून निकलेगा, मेडिकल कॉलेज ले जाओ

              RAIGARH: रायगढ़ में DJ बजाने के विवाद में एक युवक ने दूसरे युवक के पेट पर चाकू मार दिया। जिसके चलते चाकू उसके पेट में ही घुस गया था। ये देखकर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंच गए। मगर स्टाफ ने वहां उसका उपचार करना ठीक नहीं समझा। कहा- इसे मेडिकल कॉलेज ले जाओ, चाकू हटाएंगे तो खून निकलेगा, ये इमरजेंसी केस है।

              इस दौरान युवक काफी देर तक तड़पता रहा। युवक के परिजन जूनियर डॉक्टर और नर्स से इलाज करने के लिए बार-बार कहते रहे। ये भी कहा कि पेट में एक से डेढ़ इंच चाकू घुसा है, उपचार तो कीजिए। मगर युवक को इलाज नहीं मिला।

              उधर, इस पूरे घटनाक्रम का युवक के परिजनों ने वीडियो भी बना लिया है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि युवक के पेट में चाकू घुसा हुआ है। वो तड़प रहा है। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

              वीडियो में नर्स और परिजन बात करते नजर आ रहे हैं।

              वीडियो में नर्स और परिजन बात करते नजर आ रहे हैं।

              शादी समारोह में हुई घटना

              इंदिरा नगर निवासी गोवर्धन खैरवार(18) के यहां उसके चाचा की शादी थी। इसलिए शनिवार रात को सभी डीजे बजाकर नाच रहे थे। इसी दौरान उसी के मोहल्ले में रहने वाला आकाश वहां पहुंच गया। उसने गोवर्धन खैरवार से गाना चेंज करने के लिए कहा था। मगर गोवर्धन ने गाना चेंज करने से मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आकाश ने उसे चाकू मार दिया और मौके से भाग निकला।

              मेडिकल कॉलेज ले गए

              घटना के बाद परिजन गोवर्धन को जिला अस्पताल लेकर गए, लेकिन वहां मौजूद स्टाफ ने उपचार करने से मना कर दिया। इस दौरान परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से एम्बुलेंस देने की भी गुहार लगाई, पर उन्हें मदद नहीं मिली। नर्स और परिजनों के बीच विवाद होता रहा। आखिरकार परिजन युवक को मेडिकल कॉलेज लेकर गए। जहां उसका उपचार किया गया है। अब युवक की हालत खतरे से बाहर है।

              युवक के पेट में घुसा हुआ था चाकू। वो दर्द से तड़प रहा था।

              युवक के पेट में घुसा हुआ था चाकू। वो दर्द से तड़प रहा था।

              आरोपी फरार है

              परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। घटना को लेकर नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय ने बताया कि शनिवार की देर रात यह सब कुछ हुआ। पेट में चाकू मारकर आरोपी फरार हो गया है। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश में दो टीमें लगाई गई हैं। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

              अभिनव उपाध्याय ने इस बात को माना कि पीड़ित युवक काफी देर तक इलाज के लिये भटकता रहा और उसके पेट में चाकू फंसा था जिससे उसकी जान भी जा सकती थी। समय पर मेडिकल कॉलेज ले जाये जाने के बाद उसके पेट से चाकू निकाला गया और वहां उसका इलाज जारी है।


                              Hot this week

                              रायपुर : ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर राज्य स्तरीय आयोजन 14 अगस्त को

                              मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, प्रख्यात फिल्मकार...

                              रायपुर : CGMSC पर लगा 1 लाख का जुर्माना निरस्त

                              सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के आदेश को पलटारायपुर...

                              रायपुर : केदमा में तिरंगे की शान के साथ विकास की नई सौगातें

                              भव्य तिरंगा यात्रा के साथ 2.42 करोड़ रूपए के...

                              रायपुर : शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर अम्बिकापुर

                              भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, भारत माता के...

                              Related Articles

                              Popular Categories