ब्लू वॉटर में डूबे तीसरे युवक की लाश मिली… नदीम अंसारी के रूप में हुई मृतक की पहचान, डूबने से तीन युवकों की गई थी जान

              RAIPUR: रायपुर एयरपोर्ट के पास नकटी गांव स्थित ब्लू वॉटर खदान में डूबे तीसरे युवक नदीम अंसारी का शव बरामद कर लिया गया है। दो मृतकों की लाश रविवार रात में ही निकाल लिया गया था। तीसरे शख्स का शव नहीं मिल पाया था। सोमवार सुबह से एसडीआरएफ ने फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद कर लिया है।

              तीनों मृतकों की पहचान शाहबाज अंसारी, फैजल आजम और नदीम अंसारी के रूप में हुई है। यह पूरा मामला माना थाना क्षेत्र का है।

              संडे मनाने गए थे युवक
              जानकारी के मुताबिक बिरगांव, गाजीनगर निवासी नदीम अंसारी, शाहबाज अंसारी, फैजल आजम और असगर अली रविवार दोपहर के समय माना एयरपोर्ट की तरफ घूमने गए थे। एयरपोर्ट के सामने स्थित ब्लू वॉटर खदान में पानी भरा देखकर चारों नहाने के लिए उतर गए। पानी की गहराई का इन युवकों को अंदाजा नहीं था। चारों नहाते हुए गहरे पानी में चले गए। जिसमें से एक युवक बाहर आ गया लेकिन बाकी तीन की डूबकर मौत हो गई।

              बताया जा रहा है कि एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में तीन युवक डूब गए। जबकि असगर पानी से बाहर निकलने में कामयाब रहा। पानी से निकलने के बाद असगर ने वहां आसपास के लोगों को साथियों के डूबने की जानकारी दी।

              इसी ब्लू वॉटर खदान में हुआ था हादसा, तीन युवकों की डूबकर हुई थी मौत।

              इसी ब्लू वॉटर खदान में हुआ था हादसा, तीन युवकों की डूबकर हुई थी मौत।

              SDRF ने निकाली तीसरी लाश
              SDRF की टीम रात भर लाशों को ढूंढती रही। रात में शाहबाज अंसारी और फैजल आजम की लाश निकाल ली गई थी लेकिन नदीम अंसारी को ढूंढने में टीम रातभर लगी रही और सुबह लाश निकाली गई है।

              दो महीने में दूसरा हादसा

              इसी साल अप्रैल के महीने में ब्लू वॉटर लेक में नहाते समय एक लड़के की डूबने से मौत हो गई थी। मृतक की पहचान कुशालपुर पुरानी बस्ती निवासी शरील उपाध्याय(16) के रूप में की गई थी। वो 12वीं का छात्र था। साल 2019 में इसी जगह 19 साल के लड़के की डूबकर मौत हो गई। यह झील खदान बंद होने की वजह से बनी है और काफी गहरी है। प्राकृतिक स्त्रोत की वजह से इसका पानी नीला नजर आता है, इसलिए यह पिकनिक स्पाॅट बन गया है। संडे की शाम अक्सर यहां युवाओं का जमावड़ा होता है।


                              Hot this week

                              रायपुर : उच्च शिक्षा मंत्री से मिले कुलपति प्रो. दयाल

                              विश्वविद्यालय के गुणात्मक विकास और समस्याओं पर हुई चर्चारायपुर (BCC...

                              रायपुर : चूल्हे-चौके से बिजनेस तक गायत्री समूह की 12 महिलाओं ने टेंट हाउस के जरिए लिखी सफलता की नई दास्तां

                              आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की मिसाल बनी गायत्री महिला स्व-सहायता समूहरायपुर...

                              रायपुर : गजमार पहाड़ मंदिर बनेगा रायगढ़ का नया धार्मिक पर्यटन आकर्षण

                              51 फीट ऊंची भव्य कांस्य बजरंगबली प्रतिमा स्थापना हेतु...

                              KORBA : उद्योग मंत्री 09 मई को निगम के दर्री व सर्वमंगला जोन की लेंगे समीक्षा बैठक

                              कोरबा (BCC NEWS 24): प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, सार्वजनिक...

                              Related Articles

                              Popular Categories